Weather Updates: सोमवार से दिल्ली-NCR के मौसम में देखने को मिलेंगे ये 2 बड़े बदलाव

रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद सोमवार से तेज हवाओं के साथ ठंड में इजाफा होगा इसकी भविष्यवाणी मौसम विभाग पहले ही कर चुका है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 07:14 AM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 07:14 AM (IST)
Weather Updates: सोमवार से दिल्ली-NCR के मौसम में देखने को मिलेंगे ये 2 बड़े बदलाव
Weather Updates: सोमवार से दिल्ली-NCR के मौसम में देखने को मिलेंगे ये 2 बड़े बदलाव

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मौसमी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार सुबह भी अन्य दिनों की तुलना में ठंड कम है, लेकिन जल्द ही ठंड बढ़ेगी। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार से आकाश साफ हो जाएगा। इससे न्यूनतम तापमान में थोड़ा और कमी आ सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कुलमिलाकर सोमवार से ठंड में इजाफा होगा, इसकी भविष्यवाणी मौसम विभाग पहले ही कर चुका है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस वजह से न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद भी आकाश साफ रहेगा। अगले करीब एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12-11 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है।

उधर, मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पहाड़ी राज्यों में शुमार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा केंद्र शासित प्रदेशों लद्दाख और जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से तापमान और गिर सकता है। इसके चलते ठंड में और इजाफा होगा। मौसम विभाग पहले ही दिसंबर और जनवरी के साथ फरवरी में भी दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का पूर्वानुमान जता चुका है। इसके साथ कोहरा भी दिसंबर और जनवरी में दिल्ली-एनसीआर के साथ उत्तर भारत के कई राज्यों के लोगों को परेशान करेगा।

इससे पहले आकाश में बादल छाए रहने के कारण दिल्ली में शनिवार को तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से सुबह में खास ठंड महसूस नहीं की गई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस था। 

chat bot
आपका साथी