Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी झमाझम बारिश

Delhi Weather Forecast मौसम की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक 20-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली और बारिश हुई।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 08:40 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 10:16 PM (IST)
Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी झमाझम बारिश
Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी झमाझम बारिश

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Weather Forecast: दिनभर उमस और गर्मी के बाद शुक्रवार देर रात दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अचानक बदलाव आया। इसके बाद दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हुई। पूर्वी दिल्ली के साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कुछ इलाकों में भी बादल झमाझम बरसे।

गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में 25 जून को दस्तक देने के चंद घंटों के बाद रूठा मानसून अब तक बेरुखी दिखा रहा है, वहीं लोगों का गर्मी और उमस से बुरा हाल है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, रूसा-मनाई के बीच मानसून एक बार फिर दिल्ली से रूठ गया है। 14 जुलाई तक यहां बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। इस दौरान उमस दोबारा बढ़ सकती है। हालांकि, तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रहने के आसार हैं। 

मौसम विभाग का कहना है कि अभी दिल्ली का मौसम कमोबेश ऐसा ही बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो तीन डिग्री का इजाफा हो सकता है। शुक्रवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। स्काईमेट वेदर के 

मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि मानसून ट्रफ अब दिल्ली के उत्तर से खिसककर तराई वाले क्षेत्रों में चला गया है, इसलिए अगले चार पांच दिन मौसम शुष्क ही रहेगा। वहीं, मौसम विभाग का एक पूर्वानुमान का यह भी कहता है कि शनिवार से नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज बदलेगा और आगामी 14 जुलाई तक बारिश होती रही, इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

इससे पहले बृहस्पतिवार को दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बरसे नहीं। अलबत्ता, गर्मी के तेवर अपेक्षाकृत हल्के ही रहे। बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 92 से 56 फीसद रहा।

बता दें कि मौसम विभाग ने पिछले महीने ही दिल्ली-एनसीआर में इस बार मानसून के दौरान अच्छी बारिश की संभावना जताई है। 

chat bot
आपका साथी