Delhi Pre-Monsoon Rain Update News: अगले 4 दिन तक हल्की हवा के साथ दिल्ली एनसीआर में हो सकती है बारिश

Delhi Pre-Monsoon Rain Update News शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिनों तक दिल्ली में बारिश के आसार बने हुए हैं।

By Jp YadavEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:06 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 09:24 AM (IST)
Delhi Pre-Monsoon Rain Update News: अगले 4 दिन तक हल्की हवा के साथ दिल्ली एनसीआर में हो सकती है बारिश
Delhi Pre-Monsoon Rain Update News: अगले 4 दिन तक हल्की हवा के साथ दिल्ली एनसीआर में हो सकती है बारिश

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। पिछले दो दिनों से हो रही हल्की-फुल्की बारिश से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को राहत मिली हुई है। बारिश के चलते ही उमस और गर्मी का असर थोड़ा कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों तक दिल्ली में तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है। हालांकि मानसून की नहीं बल्कि प्री मानसून की बारिश है। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 और 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

वहीं, इससे पहले बुधवार की ही तरह बृहस्पतिवार सुबह राजधानी दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न इलाकों में हुई प्री मानसून की बारिश से जहां गर्मी से थोड़ी राहत प्रदान की वहीं बाद में धूप निकलते ही दिल्ली वासियों का उमस से बुरा हाल हो गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम डिग्री 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर करीब 11 बजे तक चला। बारिश बंद होते ही तेज धूप खिल गई। इससे लोगों को राहत कम और उमस ज्यादा महसूस हुई। हवा में नमी का स्तर 52 से 80 फीसद रहा।  शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिनों तक दिल्ली में बारिश के आसार बने हुए हैं।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो पालम में अधिकतम तापमान 35.8 और लोदी रोड में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जहां तक बारिश का सवाल है तो शाम साढ़े पांच बजे तक पीतमपुरा में 1.0 मिमी एवं पूसा में 1.5 मिमी दर्ज की गई। 

मध्यम श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा

दिल्ली-एनसीआर के शहरों की हवा बृहस्पतिवार को संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। शुक्रवार को भी भी इसमें बदलाव न होने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 108, फरीदाबाद का 88, गाजियाबाद का 151, गुरुग्राम का 82, ग्रेटर नोएडा का 82 और नोएडा का 100 दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी