Delhi Weather & Rain ALERT! आज हल्की बारिश के आसार, IMD ने 4 दिन के लिए जारी किया यलो अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सोमवार को भी दिनभर आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने का भी पूर्वानुमान है। इसके साथ IMD ने अगले चार दिनों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 06:05 AM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 09:21 AM (IST)
Delhi Weather & Rain ALERT! आज हल्की बारिश के आसार, IMD ने 4 दिन के लिए जारी किया यलो अलर्ट
Delhi Weather & Rain ALERT! आज हल्की बारिश के आसार, IMD ने 4 दिन के लिए जारी किया यलो अलर्ट

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिन में गर्मी और उमस से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। इससे पहले रविवार को बादल तो कई बार छाए, लेकिन एक दो जगह बूंदाबांदी तक ही सिमट गए। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक,  सोमवार को भी दिनभर आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे  और हल्की बारिश होने का भी पूर्वानुमान है।

दरअसल, ब्रेक के बाद मानसून सक्रिय तो हुआ है, लेकिन अभी कमजोर बहुत है। शायद इसीलिए रविवार को बादल तो कई बार छाए, लेकिन एक दो जगह पर बूंदाबांदी तक ही सिमटकर रह गए। ऐसे में गर्मी और उमस दोनों ही बने रहे। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 34.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 62 से 87 फीसद रहा। अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस के साथ नजफगढ़ दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है तो सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।  बता दें कि अगले चार दिन के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस वजह से 30 अगस्त यानी सोमवार से दो सितंबर तक दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के भी कई इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। कुलमिलाकर मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में झमाझम बारिश की उम्मीद नहीं के बराबर है, लेकिन बीच-बीच में हल्की बारिश होती रहेगी।

chat bot
आपका साथी