Delhi Weather News Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही बदला मौसम, पढ़िये- 48 घंटे का हाल

Delhi Weather News Update सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री का आंकड़ा छू सकता है। इसके अनुपात में न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी। कुलमिलाकर होली के बाद दिल्ली-एनसीआर के तापमान में लगातार इजाफा होगा।

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 08:22 AM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 08:22 AM (IST)
Delhi Weather News Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही बदला मौसम, पढ़िये- 48 घंटे का हाल
शुक्रवार को चलेगी 30 किलीमीटर की रफ्तार से हवा।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। Delhi Weather News Update: मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने हल्की ठंडक महसूस की, लेकिन दिन चढ़ने के साथ सामान्य होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी दिल्ली-एनसीआर में सुहावने मौसम का दौर अब खत्म हो गया है। बृहस्पतिवार से पारा चढ़ेगा। दिन के दौरान सूरज के तेवर और तीखे होंगे, जिससे लोगों को चुभन भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं, इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री का आंकड़ा छू सकता है। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी। कुलमिलाकर होली के बाद दिल्ली-एनसीआर के तापमान में लगातार इजाफा होगा।  इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के चलते लोगों को हल्की-फुल्की राहत जरूर मिल सकती है, लेकिन मई-जून में गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगीं।

शुक्रवार को चलेगी 30 किलीमीटर की रफ्तार से हवा

वहीं, प्रादेशिक मौसम विज्ञान विभाग दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। शुक्रवार दोपहर में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी और 28 तारीख तक अधिकतम तापमान 38 तक पहुंचेगा। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही बुधवार को दोबारा 34 डिग्री पार पहुंच गया।

वहीं,मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले मंगलवार को यह 29.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 33 से 74 फीसद रहा। दिल्ली का स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स इलाके का तापमान सर्वाधिक रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Lockdown in Delhi ! दिल्ली में लॉकडाउन लगाने को लेकर कोई भ्रम है तो जरूर पढ़ें यह खबर

 बारिश ने सुधारी दिल्ली-एनसीआर की हवा

एक दिन पहले हुई बारिश की वजह से बुधवार को दिल्ली-एनसीआर की हवा में खासा सुधार देखने को मिला। हवा खराब श्रेणी का दामन छोड़कर मध्यम श्रेणी में पहुंच गई। दिल्ली में इस माह तीसरी बार हवा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) इस श्रेणी में पहुंचा है। हालांकि एनसीआर में शामिल ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की हवा खराब श्रेणी में ही रही है। सीपीसीबी द्वारा जारी एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 201 व पीएम 2.5 का स्तर 108 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया।

दिल्ली-एनसीआर के शहरों का वायु गुणवत्ता स्तर दिल्ली- 175 फरीदाबाद-174 गुरुग्राम-173 नोएडा- 183 गाजियाबाद-222 ग्रेटर नोएडा-235

chat bot
आपका साथी