Delhi Monsoon Rain News 2021: दिल्ली में जुलाई में टूटा झमाझम बारिश का रिकॉर्ड, पढ़िये- अगस्त के मौसम का हाल

Delhi Monsoon Rain News 2021 अगस्त में दिल्ली में सामान्य बारिश होने की संभावना है। यह लंबी अवधि के औसत का 95 से 106 फीसद होगा। इस दौरान पूरे देश में मासिक वर्षा सामान्य (लंबी अवधि के औसत का 94 से 106 फीसद) रहने की संभावना है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 09:18 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 09:18 AM (IST)
Delhi Monsoon Rain News 2021: दिल्ली में जुलाई में टूटा झमाझम बारिश का रिकॉर्ड, पढ़िये- अगस्त के मौसम का हाल
Delhi Monsoon Rain News 2021: दिल्ली में जुलाई में टूटा झमाझम बारिश का रिकॉर्ड, पढ़िये- अगस्त के मौसम का हाल

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। जुलाई में भले ही बारिश ने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया हो, लेकिन अगस्त में सामान्य बारिश ही होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के मुताबिक जुलाई में असामान्य रूप से भारी बारिश और अनियमित मौसम के बाद अगस्त में दिल्ली में सामान्य बारिश होने की संभावना है। मालूम हो कि दिल्ली में सबसे ज्यादा बारिश जुलाई और अगस्त में होती है। इन दोनों माह में सामान्य बारिश का आंकड़ा क्रमश: 210.6 मिमी और 247.7 मिमी का है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव (Kuldeep Srivastava, head of the Regional Forecast Center of the Indian Meteorological Department) ने बताया कि अगस्त में दिल्ली में सामान्य बारिश होने की संभावना है। यह लंबी अवधि के औसत का 95 से 106 फीसद होगा। इस दौरान पूरे देश में मासिक वर्षा सामान्य (लंबी अवधि के औसत का 94 से 106 फीसद) रहने की संभावना है। स्थानीय वितरण से पता चलता है कि उत्तर पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य या सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

जुलाई में हुई सामान्य से 141 फीसद अधिक बारिश

जुलाई में राजधानी दिल्ली में 507.1 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से लगभग 141 फीसद अधिक थी। यह 2003 के बाद से जुलाई में दर्ज की गई अधिकतम वर्षा और अब तक की दूसरी सबसे अधिक वर्षा थी। 2013 में दिल्ली में 340.5 मिमी बारिश हुई थी। आइएमडी के अनुसार जुलाई 2003 में अब तक का रिकॉर्ड 632.2 मिमी वर्षा है। कुल मिलाकर दिल्ली में 1 जून से अब तक 582.8 मिमी बारिश हुई है, जब मानसून का मौसम शुरू होता है, सामान्य 295.6 मिमी के मुकाबले 97 फीसद से अधिक।

chat bot
आपका साथी