भाजपा की राजनीति का उद्देश्य मानव सेवा है : आदेश गुप्ता

आदेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान हमारे कार्यकर्ताओं ने लोगों को आक्सीजन उपलब्ध कराया। होम आइसोलेशन में रह रहे लेागों को आक्सीमीटर आक्सीजन कंसंट्रेटर व दवाइयां उपलब्ध कराई। साथ ही भोजन की दिक्कत नहीं हो इसके लिए अस्पतालों के बाहर खाना भी उपलब्ध कराया।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 07:45 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 10:21 AM (IST)
भाजपा की राजनीति का उद्देश्य मानव सेवा है : आदेश गुप्ता
जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में चार जगहों पर आयोजित इस कार्यक्रम में करीब एक हजार लोगों को राशन किट दिये गये।

नई दिल्ली, भगवान झा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आह्वान पर प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता सेवा ही संगठन अभियान के तहत जरूरतमंद लोगों की मदद करने में जुटे हैं। भाजपा की राजनीति का उद्देश्य ही मानव सेवा है और हम इस कार्य में तत्परता से जुटे हुए हैं। यह कठिन दौर है और इसमें हमें एक दूसरे का जरूर साथ देना चाहिए। ये बातें गुरुद्वारा सिंह सभा जे जे कालोनी उत्तम नगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कही। सेवा ही संगठन अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता और जम्मू व कश्मीर के सह प्रभारी आशीष सूद की ओर से किया गया था। जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में चार जगहों पर आयोजित इस कार्यक्रम में करीब एक हजार लोगों को राशन किट दिये गये।

आदेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान हमारे कार्यकर्ताओं ने लोगों को आक्सीजन उपलब्ध कराया। होम आइसोलेशन में रह रहे लेागों को आक्सीमीटर, आक्सीजन कंसंट्रेटर व दवाइयां उपलब्ध कराई। साथ ही भोजन की दिक्कत नहीं हो इसके लिए अस्पतालों के बाहर खाना भी उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने दिल की पुलिस की तरह कार्य किया वहीं निगम कर्मचारियों ने भी अपनी जान की परवाह किए बगैर दिनरात कार्य में जुटे रहे।

इसी तरह हमारे भाजपा कार्यकर्ता भी जरूरतमंद लोगों की मदद करने में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में आशीष सूद की ओर से लोगों को मदद पहुंचाने का कार्य पिछले एक महीने से किया जा रहा है। हमारा एक ही उद्देश्य है लोगों की सेवा करना।

भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष सूद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि भले ही अनलाक हो गया है लेकिन अभी भी कई लोग परेशानी से जूझ रहे हैं। ऐसे में इन लोगों की मदद करने के लिए हमें आगे आने की जरूरत है। इसी को देखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आनेवाले समय में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी