दिल्ली के अस्पताल में 30 हुई विदेश से आने वाले संक्रमितों की संख्या, 7 दिसंबर को तीन और यात्री भर्ती

राजधानी में मंगलवार को विदेश से आने वाले तीन यात्रियों को लोकनायक अस्पताल में भर्ती किया गया। इससे अस्पताल में भर्ती हुए विदेश से आने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 हो गई है। अब इनमें से आठ संक्रमितों की जीनोम सीक्वेंसिंग जांच रिपोर्ट तीन दिन बाद आएगी।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 07:16 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 07:16 PM (IST)
दिल्ली के अस्पताल में 30 हुई विदेश से आने वाले संक्रमितों की संख्या, 7 दिसंबर को तीन और यात्री भर्ती
विवार को एक मरीज में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई थी।

नई दिल्ली [राहुल चौहान]। राजधानी में मंगलवार को विदेश से आने वाले तीन यात्रियों को लोकनायक अस्पताल में भर्ती किया गया। इससे अस्पताल में भर्ती हुए विदेश से आने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 हो गई है। अब इनमें से आठ संक्रमितों की जीनोम सीक्वेंसिंग जांच रिपोर्ट तीन दिन बाद आएगी। उल्लेखनीय है कि 12 संक्रमितों की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट रविवार को आई थी, जिसमें एक मरीज में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई थी।

वहीं, डा सुरेश कुमार ने बताया कि अभी लोकनायक अस्पताल में विदेश से लौटने वाले कोरोना संदिग्धों का सिर्फ आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट ही होता था। जब इन लोगों की रिपोर्ट पाजीटिव आती थी तो इनमें वायरस के स्वरूप और म्यूटेशन का पता लगाने के लिए इनके सैंपल राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की दिल्ली स्थित लैब और पुणे की लैब में भेजे जाते थे। यहां पर अध्ययन होने के बाद इनकी रिपोर्ट आने में एक सप्ताह या उससे ज्यादा का समय लगता था। लेकिन लोकनायक में लैब शुरू होने से अब रिपोर्ट आने में कम समय लगेगा। साथ ही म्यूटेशन का पता लगने से दिल्ली में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में भी मदद मिलेगी।

दरअसल, देश में ओमिक्रान के मामले सबसे पहले कर्नाटक में 2, गुजरात में 1 और मुंबई में एक मामला सामने आया था। लेकिन रविवार को दिल्ली में एक नया मामला मिला है। कर्नाटक में मिले मरीजों की उम्र 66 और 46 साल है। दोनों में हल्के लक्षण हैं और दोनों दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे जबकि गुजरात में 72 साल के एक मरीज में ओमीक्रॉन वैरिएंटी की पुष्टी हुई है। ये मरीज जिम्बाब्वे से लौटा था। वहीं मुंबई में भी साउथ अफ्रीका और दुबई से होते हुए आया शख्स ओमिक्रोन से संक्रमित मिला है। जबकि दिल्ली में तंजानिया से आए व्यक्ति में नया वैरिएंट मिला है।

chat bot
आपका साथी