Delhi: अधीक्षण अभियंताओं को उपायुक्त ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

अधीक्षण अभियंता राजीव जैन को विकासपुरी वार्ड में सफाई की असंतोषजनक स्थिति पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि विकासपुरी वार्ड स्थित सड़क संख्या 235 धोबी घाट व अन्य स्थानों पर निगम के आयुक्त ने दौरा किया था।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 05:45 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 05:45 PM (IST)
Delhi: अधीक्षण अभियंताओं को उपायुक्त ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
अधीक्षण अभियंताओं को उपायुक्त ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पश्चिमी जोन में तैनात दो अधीक्षण अभियंताओं को उपायुक्त ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जोन के उपायुक्त की ओर से जारी इस नोटिस में दोनों अधिकारियों से एक दिन के भीतर उत्तर देने को कहा गया है। यह नोटिस जनकपुरी व विकासपुरी वार्ड में आयुक्त के दौरे के क्रम में पाई गई खामियों के नजर आने के कारण जारी की गई हैं। जिन दो अधिकारियों के नाम नोटिस जारी हुए हैं उनमें अधीक्षण अभियंता राजीव जैन व के कानन शामिल हैं।

अधीक्षण अभियंता राजीव जैन को विकासपुरी वार्ड में सफाई की असंतोषजनक स्थिति पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि विकासपुरी वार्ड स्थित सड़क संख्या 235, धोबी घाट व अन्य स्थानों पर निगम के आयुक्त ने दौरा किया था।

इस दौरान सफाई की स्थिति सही नहीं थी। यहां जो कूड़ा घर वहां अव्यवस्था फैली थी। ऐसे में आपके खिलाफ क्यों न कार्रवाई की जाए। एक अन्य नोटिस अधीक्षण अभियंता के कानन को जारी किया गया है। इस नोटिस में उनसे सड़क किनारे मलबा व गाद पड़े होने के बावत जवाब मांगा गया है। उनसे यह भी पूछा गया है कि पंखा रोड नाले से गाद निकालने का कार्य अभी भी क्यों अधूरा पड़ा है। यह समस्या आयुक्त को जनकपुरी वार्ड के दौरे में नजर आई थी।

chat bot
आपका साथी