दिल्ली दंगे में तीन लोगों की हत्या के आरोपित ने कोर्ट से की अजीबोगरीब मांग, आप भी जानिए

गत वर्ष दंगे के दौरान गोकलपुरी इलाके में कुछ लोगों की हत्या कर शवों को भागीरथी विहार नाले में फेंक दिया गया था। उनमें से मुहम्मद तहसीन रेहान और एक अज्ञात व्यक्ति का शव नाले से मिलने पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:30 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:30 PM (IST)
दिल्ली दंगे में तीन लोगों की हत्या के आरोपित ने कोर्ट से की अजीबोगरीब मांग, आप भी जानिए
कोर्ट ने जेल अधीक्षक को नियमानुसार मांग पर विचार करने का निर्देश दिया।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली दंगे में तीन लोगों की हत्या के मामले में मंडोली जेल में बंद एक आरोपित को आरामदायक जूते चाहिए। कड़कड़डूमा कोर्ट ने आरोपित की अर्जी पर जेल प्रशासन को नियमावली के अनुसार मांग पर विचार करने का निर्देश दिया है।

गत वर्ष दंगे के दौरान गोकलपुरी इलाके में कुछ लोगों की हत्या कर शवों को भागीरथी विहार नाले में फेंक दिया गया था। उनमें से मुहम्मद तहसीन, रेहान और एक अज्ञात व्यक्ति का शव नाले से मिलने पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। इन तीनों व्यक्तियों की हत्या के मामले में आरोपित लोकेश सोलंकी को गिरफ्तार कर मंडोली जेल में न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

हाल में इस आरोपित ने कोर्ट में आरामदायक जूते बाहर से मंगवाने के लिए अर्जी लगाई थी। जिस पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव के कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस मामले में जेल अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा है कि वह जेल नियमों को ध्यान में रखते हुए आरोपित की गुहार पर विचार करें।

ठीक एक साल पहले यानि 25 फरवरी 2020 को डर और दहशत की चिंगारी शेरपुर चौक, करावल नगर में फूटी थी। इसके बाद उत्तर पूर्वी जिला दंगों की चपेट में आ गया था। कई लोगों की मौतें हुईं। कई घायल भी हुए। मकानों और दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी भी हुई।

स्कूल और पेट्रोल पंप भी इससे अछूते नहीं रहे। लेकिन एक साल बाद परिस्थितियां काफी हद तक बदल चुकी थीं। कोरोना महामारी को झेलते हुए दंगे के दर्द को दफन कर लोगों की जिंदगी वापस रफ्तार पकड़ने लगी। जिन लोगों की मौतें हुईं, वे तो वापस नहीं आ सकते हैं। लेकिन टूटे व जले प्रतिष्ठान फिर से शुरू हो चुके हैं। ब्रजपुरी स्थित अरुण सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल हो या शिव विहार तिराहा स्थित डीआरपी पब्लिक स्कूल। दोनों फिर से बच्चों को शिक्षा देने के लिए वापस खुलने के लिए तैयार किए गए।

chat bot
आपका साथी