वारदात के बाद इलाके में व्याप्त है तनाव, मृतक व आरोपित दोनों अलग अलग समुदाय से

इस मामले में लाडला उर्फ फरान और उसके दोस्त शाहलम उर्फ चन्ना को हिरासत में लिया है। हत्या के कारणों के बारे में पुलिस अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बता रही है। उधर पीडि़त पक्ष फिलहाल सदमे में है। पुलिस के अनुसार मामले की तहकीकात चल रही है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 12:55 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 12:55 PM (IST)
वारदात के बाद इलाके में व्याप्त है तनाव, मृतक व आरोपित दोनों अलग अलग समुदाय से
हत्या के कारणों को लेकर पुलिस स्पष्ट तौर पर नहीं बता रही।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र में एक युवक की गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम डबलू ¨सह है। वे रघुबीर नगर स्थित टी कैंप में रहते थे। पुलिस ने इस मामले में लाडला उर्फ फरान और उसके दोस्त शाहलम उर्फ चन्ना को हिरासत में लिया है। हत्या के कारणों के बारे में पुलिस अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बता रही है। उधर, पीडि़त पक्ष फिलहाल सदमे में है। पुलिस के अनुसार मामले की तहकीकात चल रही है।

पुलिस के अनुसार मामले की जानकारी गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल से तब पता चली जब डबलू को उपचार के लिए गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल लाया गया। उनकी हालत को देखते चिकित्सकों ने सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। छानबीन मे पता चला कि मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे डबलू एक व्यक्ति को पैसे देने के लिए टीकैंप आए थे। यहां आरोपित पहले से ही मौजूद थे। जैसे ही उन्हें डबलू नजर आए, उन्होंने पीटना शुरू किया। पिटाई के दौरान ही आरोपितों ने चाकू से वार करना शुरू कर दिया। गर्दन पर वार करने के बाद आरोपितों को जब लगा कि अब डबलू जिंदा नहीं बचेंगे तो वे वहां से फरार हो गए।

उधर, शोरशराबा सुनकर आसपास मौजूद लोग बाहर आए और डबलू को लेकर अस्पताल पहुंचे। हत्या के कारण को लेकर लग रहे कयासस्थानीय लोगों का कहना है कि डबलू का दूसरे समुदाय की एक लड़की से मेलजोल था। जब यह बात लड़की के जानने वालों को पता चली तो उस पक्ष के लोगों ने डबलू को धमकाना शुरू कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ था, लेकिन लोगों ने मामले को खत्म करवा दिया था। इसके बाद से ही आरेापित पक्ष डबलू पर हमले की ताक में था।

इलाके में तनाव, पुलिस सतर्क

हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। कुछ शरारती तत्वों ने मामले को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। घटना के बाद दोनों ओर से भीड़ भी जुट गई, लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही हालात संभाल लिये। देर रात को ही इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने बुधवार को दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी