Delhi Weather Forecast: दिल्ली-NCR में बढ़ी ठिठुरन, अगले 2 दिन तक चलेगी शीतलहर; गिरेगा तापमान

उत्तर पश्चिमी हवा के साथ आ रही ठंडक के कारण तापमान में भी दोबारा गिरावट होगी। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान साफ रहेगा लेकिन इस दौरान शीतलहर चलेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 21 और 3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 08:10 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 08:10 AM (IST)
Delhi Weather Forecast: दिल्ली-NCR में बढ़ी ठिठुरन, अगले 2 दिन तक चलेगी शीतलहर; गिरेगा तापमान
बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान साफ रहेगा, लेकिन इस दौरान शीतलहर चलेगी।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मैदान इलाकों में ठंड बढ़ने से कंपकंपी जारी है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड से लोगों का बुरा हाल है और बृहस्पतिवार सुबह तो घने कोहरे ने भी लोगों को काफी परेशान किया। प्रादेशिक मौसम पूर्वानुमान केंद्र दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव (Kuldeep Srivastava, Head of Regional Weather Forecast Center, Delhi) ने बताया कि बृहस्पतिवार से दिल्ली में एक बार फिर शीतलहर चलने के आसार हैं। उत्तर पश्चिमी हवा के साथ आ रही ठंडक के कारण तापमान में भी दोबारा गिरावट होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान साफ रहेगा, लेकिन इस दौरान शीतलहर चलेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 और 3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

2 दिन तक और चलेगी शीतलहर

मौसमी उतार चढ़ाव के बीच अगले दो दिन फिर दिल्ली में शीतलहर चलने की संभावना है। लिहाजा सुबह-शाम तो गलन वाली सर्दी का एहसास होगा ही, दिन में ठिठुरन बनी रह सकती है। तापमान में भी एक बार फिर गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में ठंड का यह दौर अभी जारी रहेगा। बुधवार को तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन फिर भी सुबह और शाम लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए। दिन में जरूर धूप ने थोड़ी राहत दी।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 और न्यूनतम 40 फीसद रहा। लोधी रोड इलाका 4.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। जाफरपुर में यह 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जोकि 26 जनवरी की तारीख का 17 सालों में सबसे कम न्यूनतम तापमान था। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी