Tejashwi Yadav Ring Ceremony: तेजस्वी और राजश्री की हुई सगाई, देखें तस्वीर; शाम को होगी शादी
Tejashwi Yadav Ring Ceremony बताया जा रहा है कि सगाई के बाद शादी का कार्यक्रम रखा गया है। तेजस्वी यादव की राजश्री के साथ सगाई दक्षिणी दिल्ली के सैनिक फार्म स्थित मीसा भारती के फार्महाउस पर होगी। इसके लिए फार्महाउस को सजाया गया है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की दिल्ली में बृहस्पतिवार दिन में एलेक्सिस (राजश्री) से सगाई हो गई। इस मौके पर चुनिंदा मेहमान मौजूद थे। सगाई के बाद शाम को शादी का कार्यक्रम रखा गया है। तेजस्वी यादव की राजश्री के साथ सगाई दक्षिणी दिल्ली के सैनिक फार्म स्थित मीसा भारती के फार्महाउस पर हुई। इसके लिए फार्महाउस को सजाया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, सगाई स्थल यानी मीसा भारती के फार्महाउस पर सभी चुनिंदा मेहमान पहुंचे। यहां पर समाजवादी पार्टी के झंडे वाली कई गाड़ियां भी पहुंची हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव भी इस कार्यक्रम में पहुंचे। हालांकि, इसी पुष्टि अगले कुछ घंटों बाद ही हो सकती है। बता दें कि लालू प्रसाद यादव की एक बेटी के शादी मुलायम सिंह यादव के भाई के बेटे से हुई है। इस लिहाज से मुलायम सिंह यादव राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के समधी हैं।
इसे भी पढ़ें: Tejashwi Yadav Marriage: दिल्ली में मिले थे दिल, आज राजश्री संग हुई सगाई, अब लेंगे सात फेरे; जानिए दुल्हन कब आएंगी बिहार
Tejashwi Yadav Marriage Highlights
Marriage In Lalu Family: आखिर कैसे लालू के परिवार की शादी में दिखेगा हरियाणा का जलवा
यह भी पढ़ेंः दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में बम धमाका, नायब कोर्ट जख्मी; फोरेंसिक व एनएसजी की टीमों ने शुरू की जांच
रोहिणी कोर्ट की सुरक्षा में कहां हुई चूक? जानिए आखिर कैसे कोर्ट रुम तक पहुंच गया टिफिन बम