तालाब में डूबकर एक किशोर की मौत, परिजनों ने प्रशासन से की तालाब घेरने की मांग

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर ढाई बजे किशोर के तालाब में डूबने की जानकारी मिली। तुरंत बोट क्लब के इंचार्ज हरीश कुमार को इसकी जानकारी दी गई। गोताखाेर की मदद से किशोर को तालाब से बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गयी।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:51 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:51 PM (IST)
तालाब में डूबकर एक किशोर की मौत, परिजनों ने प्रशासन से की तालाब घेरने की मांग
ककरौला इलाके में एक किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

नई दिल्ली, भगवान झा। ककरौला इलाके में एक किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को हरि नगर स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर ढाई बजे किशोर के तालाब में डूबने की जानकारी मिली। तुरंत बोट क्लब के इंचार्ज हरीश कुमार को इसकी जानकारी दी गई। गोताखाेर की मदद से किशोर को तालाब से बाहर निकाला गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

किशोर के पिता महेंद्र ने बताया कि दोपहर को वह खाना खाने के बाद खेलने के लिए गया था। इसी दौरान वह मंदिर के पास स्थित तालाब के पास गया। वहां कुछ बच्चे नहा रहे थे। ये भी तालाब में नहाने चला गया और इसी दौरान डूब गया। उन्होंने कहा कि तालाब चारों तरफ से खुला हुआ है। प्रशासन कम से कम इस तरह की व्यवस्था जरूर करे कि बच्चे उसमें नहीं जाएं। हम नहीं चाहते हैं कि मेरे घर में जो घटना हुई है वह किसी और के घर में हो।

वाहन चोरी के मामले में दो नाबालिग पकड़े गए

इधर, अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने चोरी की स्कूटी से झपटमारी करने वाले दो नाबालिगों को पकड़ा है। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन स्कूटी बरामद की है। आरोपितों की उम्र 14 और 12 वर्ष की है। दक्षिणी जिले के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि दोपहर 1 बजे दो किशोर एक काले रंग की स्कूटी से मंगल चौक से गुजर रहे थे। इस दौरान चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपित फरार होने का प्रयास करने लगे। टीम ने पीछा कर आरोपितों को पकड़ लिया। जांच में स्कूटी चोरी की पाई गई। पुलिस की सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपितों से दो अन्य स्कूटी भी बरामद की गई।

chat bot
आपका साथी