आक्सीजन की कमी के चलते सफदरजंग अस्पताल में सर्जरी स्थगित, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

दिल्ली में आक्सीजन की कमी के कारण सफदरजंग अस्पताल में सोमवार से अगले आदेश तक सभी तरह की सर्जरी स्थगित कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने सभी सेलेक्टिव सर्जरी पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 05:37 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 05:37 PM (IST)
आक्सीजन की कमी के चलते सफदरजंग अस्पताल में सर्जरी स्थगित,  मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी
मरजेंसी मामलों में होगी सर्जरी, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

 नई दिल्ली, जागरण संवददाता। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण राजधानी दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बिगड़ती जा रही है। बढ़ते संक्रमण के कारण कोरोना से पीड़ित मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है।कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण राजधानी में अब आक्सीजन की किल्लत हो गई है। बढ़ती मांग के कारण दिल्ली के अस्पतालों में आक्सीजन खत्म होती जा रही है। आक्सीजन की कमी के कारण सफदरजंग अस्पताल में सोमवार से अगले आदेश तक सभी तरह की सर्जरी स्थगित कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने सभी सेलेक्टिव सर्जरी पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, जिन मामलों में तत्काल सर्जरी की जरूरत है उनकी सर्जरी की जाएगी।

अस्पताल की जनसंपर्क अधिकारी से यह पूछने पर कि अभी अस्पताल में कितने दिन के लिए आक्सीजन बची है, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है।

गौरतलब है कि रविवार को ही उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि राजधानी के ज्यादातर अस्पतालों में आक्सीजन की कमी है। दिल्ली के सरकारी व निजी अस्पतालों में आक्सीजन सप्लाई में बाधा लगातार पहुंच रही है। कई अस्पतालों में तीन घंटे से लेकर के दो दिन तक का ही आक्सीजन सप्लाई बची है। बत्रा अस्पताल में तीन घंटे की आक्सीजन सप्लाई बची है जबकि बालाजी अस्पताल में 24 घंटे और सर गंगाराम अस्पताल में 32 घंटे की आक्सीजन सप्लाई बची है। सिसोदिया ने कहा था कि आक्सीजन के लिए केंद्र सरकार से भी मदद मांगी गई है।

chat bot
आपका साथी