सुहैब इलियासी को पाने के लिए 'अफसाना' बन गई थी अंजू, लव स्टोरी ऐसे बनी हेट स्टोरी

एक समय रिश्ते में इतनी दरार पैदा हो गई थी कि अंजू, सुहैब से अलग होने पर आतुर हो गई थी।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 21 Dec 2017 08:18 AM (IST) Updated:Fri, 05 Oct 2018 11:04 AM (IST)
सुहैब इलियासी को पाने के लिए 'अफसाना' बन गई थी अंजू, लव स्टोरी ऐसे बनी हेट स्टोरी
सुहैब इलियासी को पाने के लिए 'अफसाना' बन गई थी अंजू, लव स्टोरी ऐसे बनी हेट स्टोरी

नई दिल्ली (हर्षित वर्मा)। पत्नी अंजू की बेदर्दी से हत्या करने वाले India's most wanted फेम सुहैब इलियासी ने कभी समाज और परिवार के खिलाफ जाकर उससे शादी की थी। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे, लेकिन वक्त ने रिश्ते में इतनी दरार पैदा कर दी कि अंजू, सुहैब से अलग होने पर आतुर हो गई।

अंजू की मां रुकमा सिंह ने बताया कि सुहैब और अंजू की पहली मुलाकात 1989 में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हुई थी। अंजू ने बीएससी की, जबकि सुहैब मॉस कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रहा था।

धीरे-धीरे दोनों अच्छे दोस्त बन गए और यह दोस्ती आगे चलकर प्यार में बदल गई। जब अंजू के पिता डॉ. केपी सिंह को दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया।

सुहैब के घर वाले भी शादी के लिए राजी नहीं थे। बावजूद इसके अंजू और सुहैब ने 1993 में लंदन जाकर स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी कर ली। इसके बाद अंजू ने अपना नया नाम अफसाना रख लिया।

दोनों अक्टूबर, 1994 तक लंदन में ही रहे। जब दोनों देश लौटे तो अंजू ने सुहैब के साथ रहने से इन्कार कर दिया और छह महीने बाद लंदन अपने भाई के पास रहने चली गईं। अंजू के भाई की मानें तो वो सुहैब से तलाक चाहती थी, लेकिन पति ने ऐसा नहीं करने दिया।

अप्रैल, 1994 में सुहैब लंदन गया और एक महीने बाद दोनों साथ भारत लौटे। 1995 में अंजू ने बेटी आलिया को जन्म दिया, लेकिन सुहैब के करतूतों को देखकर उसने बेटी के साथ कनाडा अपनी बहन रश्मि के साथ रहने का फैसला किया। इससे पहले कि वह कनाडा जा पाती रहस्यमय हालात में उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी