Weather News Update: दिल्ली-NCR में सुबह से चल रही तेज धूल भरी हवा, जानिये- कैसा रहेगा 6 अप्रैल तक मौसम

Weather News Update मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को दिनभर आकाश साफ रहेगा लेकिन धूल भरी तेज हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद दो से छह अप्रैल तक आकाश साफ रहेगा।

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 07:20 AM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 09:23 AM (IST)
Weather News Update: दिल्ली-NCR में सुबह से चल रही तेज धूल भरी हवा, जानिये- कैसा रहेगा 6 अप्रैल तक मौसम
दिल्ली में मार्च पिछले 11 सालों में सबसे अधिक गर्म रहा।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली में मार्च पिछले 11 सालों में सबसे अधिक गर्म रहा। इस माह में औसत अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो वर्ष 2010 के बाद सबसे अधिक है। वर्ष 2010 में मार्च में औसत अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस साल मार्च में पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा सक्रिय नहीं रहा। इस वजह से गर्मी अधिक रही। सामान्य तौर पर मार्च में औसत अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस होता है। इस बार सिर्फ एक बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था और दो दिन हल्की बारिश हुई थी, जबकि पिछले साल इस माह में 10 दिन हल्की बारिश हुई थी। इस वजह से पिछले साल मार्च में औसत अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस था। वर्ष 2018 में भी मार्च में गर्मी अधिक थी। तब अधिकतम औसत तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह रिकॉर्ड भी इस बार टूट गया।

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को दिनभर आकाश साफ रहेगा, लेकिन धूल भरी तेज हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद दो से छह अप्रैल तक आकाश साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

होली के दिन चली थी लू

उल्लेखनीय है कि सोमवार को होली के दिन लू चलने से दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जो वर्ष 1945 के बाद 76 सालों में सबसे अधिक है। 31 मार्च 1945 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सुबह में रही गर्मी, अधिकतम तापमान में गिरावट

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से सुबह में गर्मी महसूस की गई, लेकिन पिछले दिनों के मुकाबले अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। स्पो‌र्ट्स काम्प्लेक्स में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

पिछले कुछ सालों के दौरान मार्च में औसत तापमान  वर्ष 2021 33.1 (अधिकतम) 16.8 (न्यूनतम) वर्ष 2020 28.2 (अधिकतम) 15.0 (न्यूनतम) वर्ष 2019 28.2 (अधिकतम) 13.8 (न्यूनतम) वर्ष 2018 32.8 (अधिकतम) 16.9 (न्यूनतम) वर्ष 2017 30.7 (अधिकतम) 15.9 (न्यूनतम) वर्ष 2016 31.5 (अधिकतम) 17.3 (न्यूनतम)

chat bot
आपका साथी