हड़ताल से आम जनता को होती है परेशानी

निगम के क्षेत्रीय कार्यालयों में जन्म प्रमाण पत्र या अन्य किसी कार्य के लिए जा रहे हैं तो आपकों आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि सोमवार को हड़ताल है। लोग न जाएं तो ज्यादा अच्छा है।

By Edited By: Publish:Sun, 08 Nov 2020 09:59 PM (IST) Updated:Sun, 08 Nov 2020 09:59 PM (IST)
हड़ताल से आम जनता को होती है परेशानी
आज हड़ताल में दिल्ली नगर निगम कर्मी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : वेतन न मिलने के विरोध में तीनों निगम के कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर जाएंगे। इस कड़ी में निगम कर्मचारी यूनियन के सदस्य सिविक सेंटर में धरना प्रदर्शन कर रुके हुए वेतन और पेंशन की मांग करेंगे। इसमें शिक्षक, सफाई कर्मी व इंजीनियर से लेकर अन्य कर्मचारी भी शामिल होंगे।

प्रमुख मांगें
सभी कर्मचारियों का बकाया वेतन का भुगतान हो सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन भुगतान हो, साथ ही उनके सेवानिवृत्त के लाभ दिए जाएं आगे से कभी वेतन देरी से न आए, इसका स्थायी समाधान हो वेतन आयोगों को लागू किया जाए, सभी कर्मचारियों को जो भुगतान होने हैं वह भी किए जाएं

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी