दिल्ली में निगम चुनाव की रणनीति को लेकर प्रदेश भाजपा कोर समिति की घोषणा, जानिए किसे मिला मौका

भाजपा संगठन को मजबूती देने के लिए प्रदेश की 16 सदस्यीय कोर समिति की घोषणा की गई है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पंजाब के प्रभारी दुष्यंत गौतम और जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी आशीष सूद को भी कोर समिति में शामिल किया गया है।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 05:43 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 05:43 PM (IST)
दिल्ली में निगम चुनाव की रणनीति को लेकर प्रदेश भाजपा कोर समिति की घोषणा, जानिए  किसे मिला मौका
कोर समिति के पुनर्गठन के बाद इसमें और तेजी आएगी।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखकर भाजपा संगठन को मजबूती देने में लगी हुई है। इसी कड़ी में प्रदेश की 16 सदस्यीय कोर समिति की घोषणा की गई है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पंजाब के प्रभारी दुष्यंत गौतम और जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी आशीष सूद को भी कोर समिति में शामिल किया गया है। पार्टी नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। इसके लिए संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाई जा रही है। कोर समिति के पुनर्गठन के बाद इसमें और तेजी आएगी।

समिति के सदस्य निगम चुनाव की रणनीति बनाएंगे। इसके लिए माह में कम से कम एक बैठक अनिवार्य रूप से होगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के साथ ही सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी और दिल्ली के सभी भाजपा सांसद शामिल हैं। प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा व सह प्रभारी डा. अलका गुर्जर विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर समिति में रहेंगे। वहीं, वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा कोर समिति में नहीं हैं।

चुनाव के दौर में नेताओं की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए अनुशासन समिति की माह में कम से कम एक बार बैठक होगी।

कोर समितिः

आदेश गुप्ता-अध्यक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी- विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. हर्षवर्धन-पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद दुष्यंत गौतम- राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद सिद्धार्थन- प्रदेश संगठन महामंत्री मीनाक्षी लेखी- केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद मनोज तिवारी- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद गौतम गंभीर-सांसद हंसराज हंस-सांसद प्रवेश वर्मा-सांसद रमेश बिधूड़ी-सांसद विजय गोयल-पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता-पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक सतीश उपाध्याय- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व एनडीएमसी उपाध्यक्ष आशीष सूद-जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी पवन शर्मा- असम के सह प्रभारी कोर समिति में विशेष आमंत्रित सदस्यः- बैजयंत जय पांडा- प्रदेश प्रभारी डा. अलका गुर्जर- प्रदेश सह प्रभारी

अनुशासन समितिः जय भगवान गोयल- पूर्व विधायक विशाखा सैलानी-पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा बेगराज खटाना-पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सूरज भान पांडेय-पूर्व प्रदेश मंत्री वेद व्यास महाराज- पूर्व प्रदेश मंत्री

chat bot
आपका साथी