दिल्ली में छठ व्रतियों के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया टीकाकरण का शुभारंभ

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कादीपुर वार्ड के इम्ब्राहिमपुर में छठ व्रतियों के लिए कोरोनो रोधी टीकाकरण शिविर का उद्घाटन किया। उनके साथ सांसद मनोज तिवारी भी हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सांसद मनोज तिवारी के आग्रह पर यहां पहुंचे हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:47 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:15 AM (IST)
दिल्ली में छठ व्रतियों के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया टीकाकरण का शुभारंभ
महिला को टीका लगाने के दौरा पास में खड़े केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कादीपुर वार्ड के इम्ब्राहिमपुर में छठ व्रतियों के लिए कोरोनो रोधी टीकाकरण शिविर का उद्घाटन किया। उनके साथ सांसद मनोज तिवारी भी हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सांसद मनोज तिवारी के आग्रह पर यहां पहुंचे हैं। पिछली बार यहां यहां आया था तो वादा किया था कि विकास के कार्यो को करेंगे। मैं दोबारा आऊंगा। 

मनोज तिवारी ने कहा कि यहां पर छठ व्रती को बिना आधार कार्ड के भी टीका लगेगा। मनोज तिवारी ने छठ महापर्व में शामिल होने वाले सभी लोगों से कोरोना का टीका लगवाने की भी अपील की। जिससे छठ पर्व को पूरी सुरक्षा के साथ मनाया जा सके। उन्होंने भाजपा के सभी पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं से आवहान किया कि छठ पूजा को लेकर घाटों की सफाई शुरू कर दें ताकि छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जब सब कुछ तैयार कर देंगे तब दिल्ली की क्रेडिट खोर सरकार खुद के नाम का स्टांप लगाने की भी कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कई स्थानों पर टीकाकरण का भी इंतजाम करेंगे ताकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उस अपील को पूर्ण रूप दिया जा सके कि त्योहार जरूर मनाएं लेकिन कोरोना से सुरक्षा के साथ।

इसी के तहत दिल्ली आइटस फाउंडेशन के चेयरमैन दीपक सौंधी दस हज़ार टीके उपलब्ध करायेंगे। प्रेसवार्ता में प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल मोर्चा मनीष सिंह, भाजपा नेता नीलकांत बख्शी, निगम पार्षद उर्मिला राणा, कल्पना झा, रेखा सिन्हा, अनिल त्यागी और केएन बलोंदी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी