Delhi Crime News: गीता कालोनी में मां पर अभद्र टिप्पणी करने का बेटे ने किया विरोध, आरोपित ने चाकू से गोंदा

गीता कालोनी इलाके में एक शख्स पड़ोसी महिला को जब भी देखता उसपर अभद्र टिप्पणी करता। महिला के बेटे ने टिप्पणी करने का विरोध किया तो आरोपित ने चाकू से कई वार कर युवक को लहूलुहान कर दिया। हमला करने के दौरान चाकू के दो टुकड़े हो गए।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 08:21 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 08:21 PM (IST)
Delhi Crime News: गीता कालोनी में मां पर अभद्र टिप्पणी करने का बेटे ने किया विरोध, आरोपित ने चाकू से गोंदा
घायल हालत में आशीष को डा. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवाया।

नई दिल्ली [शुजाउद्दीन]। गीता कालोनी इलाके में एक शख्स पड़ोसी महिला को जब भी देखता उसपर अभद्र टिप्पणी करता। महिला के बेटे ने टिप्पणी करने का विरोध किया तो आरोपित ने चाकू से कई वार कर युवक को लहूलुहान कर दिया। हमला करने के दौरान चाकू के दो टुकड़े हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। घायल हालत में आशीष को डा. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवाया।

पुलिस केस दर्ज कर आरोपित सुभाष कश्यप की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार आशीष अपने परिवार के साथ गीता कालोनी में रहते हैं। उनके पड़ोस में सुभाष नाम का शख्स रहता है। पीड़ित का आरोप है सुभाष उसकी मां पर अभद्र टिप्पणियां करता है। सोमवार देर शाम उसकी मां कहीं से आ रही थी, आरोपित ने लगी में उसपर टिप्पणी की। घर पहुंचकर महिला ने इसकी जानकारी अपने छोटे बेटे सुभाष को दी।

आशीष आरोपित को समझाने के लिए गया, आरोप है कि सुभाष ने उसे बाद में देख लेने की धमकी दी। रात करीब दस बजे पीड़ित घर के पास के पार्क के पास टहल रहा था, उसी दौरान वहां आरोपित पहुंच गया और उसने चाकू से हमला कर दिया। सिर, हाथ व अन्य जगह चाकू से वार कर आरोपित फरार हो गया।

वहीं नंद नगरी इलाके में सोमवार देर रात शरारती तत्वों ने गली में खड़े दो पहिया वाहनों में आग लगा दी। वाहनों में उस वक्त आग लगाई गई जब लोग अपने घरों में सो रहे थे। वाहनों में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने से छह वाहन जलकर खाक हो गए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपित की पहचान करने का प्रयास कर रही है। दमकल ने बताया सोमवार रात दो बजे बी-1 में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल जब मौके पर पहुंची तो कई वाहनों में आग लगी हुई थी, काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित हरिकिशन, विकास, गीता, दीपक, जितेंद्र, रामकुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने वाहन घर के बाहर गली में खड़े किए हुए थे, अचानक से एक के बाद एक वाहन में आग लगती चली गई। जब लोग बाहर निकलकर आए तो गली में कोई नहीं था।

chat bot
आपका साथी