संपत्ति विवाद में बेटे ने मां का हाथ तोड़ा, पड़ोसी का सिर फोड़ा

मनोरमा देवी की शिकायत पर विवेक विहार थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मनोरमा देवी परिवार के साथ प्रताप खंड में रहती हैं। इनका बेटा विकास राजनगर एक्सटेंशन में रहता है। संपत्ति को लेकर उनका अपने बेटे से विवाद चल रहा है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 07:10 AM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 07:39 AM (IST)
संपत्ति विवाद में बेटे ने मां का हाथ तोड़ा, पड़ोसी का सिर फोड़ा
पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

नई दिल्ली [शुजाउद्दीन]। विवेक विहार इलाके में संपत्ति विवाद में एक बेटे ने अपनी मां का हाथ तोड़ दिया। जान बचाने के लिए मां पड़ोसी के घर में घुस गई, पड़ोसी ने उनकी जान बचाने की कोशिश की तो बेटे ने पड़ोसी का सिर फोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया। घायल महिला और पड़ोसी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मनोरमा देवी की शिकायत पर विवेक विहार थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मनोरमा देवी परिवार के साथ प्रताप खंड में रहती हैं। इनका बेटा विकास राजनगर एक्सटेंशन में रहता है। संपत्ति को लेकर उनका अपने बेटे से विवाद चल रहा है। बेटे ने अभिलाषा और नमिता नाम की महिलाओं के साथ मिलकर अपनी मां पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उनका हाथ तोड़ दिया। पीड़िता जान बचाने के लिए पड़ोसी संतोष कुमार सक्सेना के घर में घुस गईं। बेटे ने वहां भी उनका पीछा नहीं छोड़ा और पड़ोसी के घर में घुस गया। संतोष ने पीड़िता को बचाने की कोशिश की तो आरोपित ने ईंट से उनका सिर फोड़ दिया।

वहीं, भजनपुरा इलाके में चोरों ने घर में सेंध लगा दी। चोर घर के अंदर से 52 हजार रुपये, मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर चंपत हो गए। पीड़ित राजीव गिरी की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार राजीव गिरी परिवार के साथ घोंडा में रहते हैं। उनका दूध का कारोबार है। मंगलवार रात को परिवार घर में सो रहा था, रात को चोरों ने घर में सेंध लगा दी। चोरी घर से नकदी, मोबाइल व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। बुधवार सुबह जब परिवार की नींद खुली तो घर में चोरी का पता चला। राजीव ने पुलिस को बताया कि दिनभर की दूध की कमाई घर में रखी हुई थी।

chat bot
आपका साथी