राजधानी में सामने आया ड्रग्स तस्करों के आतंक का हैरान करने वाला मामला, पढ़िये पूरी डिटेल

मामला जहांगीरपुरी थानाक्षेत्र का है। मंगलवार रात स्मैक बेचने को लेकर वर्चस्व के झगड़े में ड्रग्स तस्करों ने विरोधी खेमे के मुहम्मद साद को अकेला पाकर उस पर चाकू से पांच वार कर घायल कर दिया। खुद को छुड़ाकर मौके से भागने पर एक ने गोली भी चला दी

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 01:43 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 01:43 PM (IST)
राजधानी में सामने आया ड्रग्स तस्करों के आतंक का हैरान करने वाला मामला, पढ़िये पूरी डिटेल
राजधानी में ड्रग्स तस्करों के आतंक का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

नई दिल्ली [राकेश कुमार सिंह]। संगठित अपराध पर अंकुश लगाने की पुलिस आयुक्त की लाख चेतावनी के बावजूद राजधानी में ड्रग्स तस्करों के आतंक का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मामला जहांगीरपुरी थानाक्षेत्र का है। मंगलवार रात स्मैक बेचने को लेकर वर्चस्व के झगड़े में ड्रग्स तस्करों ने विरोधी खेमे के मुहम्मद साद को अकेला पाकर उस पर चाकू से पांच वार कर घायल कर दिया।

तस्करों के चंगुल से खुद को छुड़ाकर मौके से भागने पर एक ने गोली भी चला दी, जो एक मकान की छत पर खड़े युवक के हाथ में लग गई। घायल दोनों लोगों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डाक्टरों के उनकी हालत खतरे से बाहर बताया है। गली में सरेआम हुई गुंडागर्दी ने दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति की पोल खोलकर रख दी है।

जानकारी के मुताबिक मुहम्मद साद जहांगीरपुरी के सीडी पार्क झुग्गी में रहता है और काफी समय से बी व जी आदि ब्लाकों में स्मैक बेचने का धंधा करता है। ई ब्लाक निवासी सुहैल व एच ब्लाक निवासी फिरोज का एक खेमा है। स्मैक बेचने के लिए इन्होंने अपने गिरोह में कई युवकों को शामिल कर रखा है। ये भी वहीं आसपास के इलाके में स्मैक बेचने का काम करता है। सुहैल व फिरोज चाहते हैं कि साद जहांगीर में स्मैक न बेचे। लेकिन उसने अपने धंधे को जारी रखा था।

फिरोज किसी मामले में जेल में बंद था। 15 दिन पहले वह जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद उसने साद को सबक सिखाने के लिए सुहैल के साथ साजिश रची। मंगलवार की रात दोनों ने अपने गिरोह के चार अन्य साथियों के साथ मिलकर साद को ढूंढना शुरू किया। जी ब्लाक की संकरी गली में अचानक उन्हें साद मिल गया। जिस पर सभी छह तस्करों ने साद को घेर कर पिटाई शुरू कर दी। उसपर चाकू से पांच वार कर घायल कर दिया। घायल होने के बावजूद वह उनके चंगुल से छुड़ाकर मौके से भाग गया। भागने के दौरान एक ने गली में गोली चला दी।

गोली एक मकान की छत पर खड़े होकर झांक रहे आकाश नाम के युवक के हाथ में लग गई। स्थानीय लोगों द्वारा शोर मचाने पर सभी मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल साद व आकाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इस मामले में जहांगीर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सुहैल, फिरोज व वारदात में शामिल अन्य की तलाश कर रही है।

थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी हो चुके हैं बर्खास्त

जहांगीरपुरी इलाके में संगठित अपराध के धंधे पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पिछले साल अगस्त में थाना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 170 किलो गांजा बरामद किया था। पुलिसकर्मियों ने उक्त मामले में केवल 950 ग्राम की बरामदगी दिखा शेष गांजे को गायब कर दिया था। थाने के सीसीटीवी में कारनामे कैद हो गए थे। गांजे की हेराफेरी का मामला सामने आने पर पुलिस आयुक्त ने तत्कालीन थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार समेत दो सब इंस्पेक्टर सपन, शेखर व दो हवलदार कुलदीप व हरफूल को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था।

chat bot
आपका साथी