मेट्रो को सुरक्षित करने वाले सात कुत्ते हुए सेवानिवृत्त, जानिए कैसे केक खिलाकर सीआइएसएफ ने दी विदाई

ल्ली मेट्रो की सुरक्षा का जिम्मा निभा चुके केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) में तैनात सात खोजी कुत्तों को शुक्रवार को ससम्मान सेवानिवृत्त कर दिया गया। इन सभी ने अर्धसैनिक बल में दस साल तक सेवाएं दीं। सभी को मेडल और केक खिलाकर सेवानिवृत्त किया गया।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 04:50 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 04:50 PM (IST)
मेट्रो को सुरक्षित करने वाले सात कुत्ते हुए सेवानिवृत्त, जानिए कैसे केक खिलाकर सीआइएसएफ ने दी विदाई
सीआइएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि हम उनकी सेवाओं के लिए आभारी हैं।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा का जिम्मा निभा चुके केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) में तैनात सात खोजी कुत्तों को शुक्रवार को ससम्मान सेवानिवृत्त कर दिया गया। इन सभी ने अर्धसैनिक बल में दस साल तक सेवाएं दीं। सभी को मेडल और केक खिलाकर सेवानिवृत्त किया गया। सीआइएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि हम उनकी सेवाओं के लिए आभारी हैं। वे हमारे बहादुर सैनिक हैं, जिन्होंने यात्रियों की सुरक्षा की और दक्षता के साथ कर्तव्यों को पूरा करने में मदद की।

गोल्डी, हनी, बार्नी, जैक, सैंडी, कोजी और स्काबी, सीआइएसएफ की डीएमआरसी यूनिट में 10 साल की मेधावी सेवा के बाद आधिकारिक तौर पर ड्यूटी से सेवानिवृत्त हुए हैं। सीआइएसएफ के डीआइजी जितेंद्र राणा ने कहा सीआइएसएफ की डीएमआरसी यूनिट में 60 कुत्ते हैं, जो मेट्रो सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वाड के साथ रहते हैं। सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान कुत्तों मेडल और सर्टिफिकेट बांटे गए।

chat bot
आपका साथी