दिल्ली के मोहन गार्डन में अवैध रूप से रह रहे सात अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार

अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों के खिलाफ द्वारका जिला पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मोहन गार्डन थाना पुलिस ने दो महिला सहित सात ऐसे विदेशी नागरिकों को ढूंढ निकाला जो अवैध रूप से इलाके में रह रहे थे।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 01:31 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 01:31 PM (IST)
दिल्ली के मोहन गार्डन में अवैध रूप से रह रहे सात अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार
मोहन गार्डन में अवैध रूप से रह रहे सात अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। बिना वैध कागजात के अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों के खिलाफ द्वारका जिला पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मोहन गार्डन थाना पुलिस ने दो महिला सहित सात ऐसे विदेशी नागरिकों को ढूंढ निकाला जो अवैध रूप से इलाके में रह रहे थे। सभी को गिरफ्तार करने के बाद अब इन्हें इनके मूल देश डीपोर्ट करने की प्रक्रिया चल रही है।

द्वारका जिला पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपितों की वीजा अवधि काफी पहले समाप्त हो चुकी थी, बावजूद ये यहां रह रहे थे। सभी आरोपित मोहन गार्डन इलाके में रह रहे थे। इनके बारे में 11 अक्टूबर को तब पुलिस को पता चला जब कांस्टेबल जितेंद्र, शिवराम, गौरव, राजेश, संदीप व दिल्ली होम गार्ड की महिला कांस्टेबल चांदनी गश्त पर थी। तब इन्हें कुछ अफ्रीकी नागरिक नजर आए।

हेड कांस्टेबल जितेंद्र ने सभी को वीजा दिखाने को कहा। लेकिन बार बार कहे जाने के बाद भी ये वीजा नहीं दिखा पाए। न ही ये पुलिस को बिना वीजा के भारत में रहे जाने का उचित कारण बता सके। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। सभी अफ्रीकी देश नाइजीरिया के रहने वाले हैं। इनके नाम पाल चिगोजी, विजन, क्रिश्चिएन, मेरी, इबेले, फ्रांसिस, डेनीफल हैं। सभी को सेवा सदन लामपुर भेजा गया है।

चोर गिरफ्तार

वहीं, दक्षिण-पूर्वी जिले के एएटीएस ने सोमवार को एक चोर को गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान मंडावली निवासी नरेश कुमार (47) के रूप में हुई है। नरेश को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर रखा है। पुलिस ने आरोपित के फोन नंबर को सर्विलांस की मदद से ट्रेस करके उसका पता लगाया। दक्षिण-पूर्वी पुलिस उपायुक्त ईशा पांडेय ने बताया कि आरोपित पर पहले से ही चोरी और झपटमारी के मामले दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी