Lalu Prasad Yadav Health Update: गंभीर रूप से बीमार लालू प्रसाद यादव का अब दिल्ली के एम्स में होगा इलाज

Lalu Prasad Yadav Health Update माना जा रहा है कि कुछ जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शनिवार देर रात तक लालू प्रसाद यादव को रांची से दिल्ली के एम्स में भर्ती किया जा सकता है।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 02:50 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 03:00 PM (IST)
Lalu Prasad Yadav Health Update: गंभीर रूप से बीमार लालू प्रसाद यादव का अब दिल्ली के एम्स में होगा इलाज
शनिवार देर रात तक लालू प्रसाद यादव को दिल्ली के एम्स में भर्ती किया जा सकता है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। RJD leader Lalu Yadav: लंबे समय से बीमार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव (RJD leader and Former chief minister of Bihar Lalu Yadav) का इलाज अब दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में होगा। बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव को दिल्ली के एम्स में लाए जाने का फैसला 8 सदस्यीय मेडिकल टीम ने लिया है। गौरतलब है कि चारा घोटाले में पिछले 2 साल से भी अधिक समय से सजा काट रहे लालू यादव फिलहाल रांची के रिम्स में भर्ती हैं। इससे पहले लालू प्रसाद यादव की हालत बिगड़ने पर जेल प्रबंधन के निर्देश पर रिम्स डायरेक्टर की ओर से 8 सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया गया था, जिसने शनिवार को एम्स भेजे जाने की संस्तुति की है। माना जा रहा है कि कुछ जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शनिवार देर रात तक लालू प्रसाद यादव को दिल्ली के एम्स में भर्ती किया जा सकता है। 

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव की अलग-अलग जांच कराई गई थी। इनमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की निमोनिया के अलावा सारी रिपोर्ट सामान्य आईं थीं। इसमें इको, एक्स-रे, न्यूमोनिक, कोविड, ब्लड, USG KUBP और HRCT की जांच शामिल थी। जांच में फेफड़े में संक्रमण का पता चला है। बताया गया है कि उनके फेफड़े में पानी भर गया है, जिसे स्वास्थ्य के लिहाज से काफी गंभीर माना जा रहा है। वहीं, तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में जानकारी दी थी कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव के के चेहरे पर काफी सूजन है। इसके साथ ही राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया पहले से काफी ज्यादा कमजोर हो गए हैं।

यह भी जानकारी मिली है कि लालू प्रसाद यादव की हालत गंभीर होने की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को ही पत्नी राबड़ी, बेटी और बेटों ने लालू से मुलाकात की थी। उन्होंने लालू प्रसाद यादव की हालत काफी गंभीर बताई थी।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी