दिल्ली में निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका, पूर्व प्रदेश महिला महामंत्री समेत कई नेता भाजपा में शामिल

दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महामंत्री रहीं मानसी ठाकुर अरोड़ा ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) विपिन चक्रवती सहित कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इन सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति भाजपा का मूलमंत्र है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 04:48 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 04:48 PM (IST)
दिल्ली में निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका, पूर्व प्रदेश महिला महामंत्री समेत कई नेता भाजपा में शामिल
दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महामंत्री रहीं मानसी ठाकुर अरोड़ा

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता।  दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महामंत्री रहीं मानसी ठाकुर अरोड़ा, ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) विपिन चक्रवती सहित कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए। इन दोनों नेताओं के साथ उनके समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गए।  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इन सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति भाजपा का मूलमंत्र है। भाजपा में महिलाओं का सम्मान होता है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

मानसी ठाकुर अरोड़ा ने कहा कि कोरोना महामारी में अन्य पार्टियों के नेता घरों में सो रहे हैं। वहीं, भाजपा के विधायक, सांसद व अन्य नेता अपनी जान जोखिम में डालकर जनसेवा का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए काम करेंगी।

मानसी ठाकुर अरोड़ा ने कहा कि वह कांग्रेस में रहते हुए संगठन के लिए काफी काम की लेकिन उन्हें उचित तरीके से सम्मान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि वह अब भाजपा के लिए काम करेंगी और केंद्र की नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगी।

कांग्रेस की स्थानीय नेता भी भाजपा में शामिल

कविता चक्रवती, दीपा अरोड़ा, अंकिता शर्मा, प्रीति आनंद सहित अन्य महिलाएं कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर कन्नौज के भाजपा सांसद सुब्रत पाठक, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, प्रदेश प्रवक्ता हरीश खुराना व आदित्य झा, जिला अध्यक्ष राजेश गोयल उपस्थित थे।

दिल्ली में अगले साल होने हैं निगम चुनाव

दिल्ली में निगम चुनाव अगले साल प्रस्तावित है। नेता अभी से ही टिकट के जुगाड़ में लगे हैं। निगम में सत्ता पर काबिज भाजपा अभी से ही चुुनाव की तैयारियों में लगी है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। भाजपा के लिए जहां निगम की सत्ता बचाए रखने की चुनौती है वहीं, आम आदमी पार्टी निगम का चुनाव जीतने के लिए रणनीति बना रही है।

chat bot
आपका साथी