तस्वीरों में देखिए दिल्ली-एनसीआर में छठ घाटों पर किस तरह से लोगों ने की पूजा-अर्चना

दिल्ली-एनसीआर में डूबते सूरज को अर्घ्य देने के लिए श्रद्दालु छठ घाटों पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कहीं पर नदी तो कहीं नहर पर बने छठ घाट को सजाया गया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 10 Nov 2021 04:02 PM (IST) Updated:Wed, 10 Nov 2021 08:13 PM (IST)
तस्वीरों में देखिए दिल्ली-एनसीआर में छठ घाटों पर किस तरह से लोगों ने की पूजा-अर्चना
गुरुग्राम के शिवजी पार्क में डूबते सूरज को अर्घ्य देती व्रतधारी महिलाएं। संजय गुलाटी

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में शाम को ढलते हुए सूरज को श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। छठ घाटों को शानदार तरीके से सजाया गया था। दिल्ली के बादली स्थित नहर पर बने छठ घाट पर भी लोगों ने पूजा अर्चना की।

ढलते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में छठ घाट बनाए गए हैं। शाम को यहां पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।

वहीं, पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर बैंक एन्क्लेव स्थित पार्क में अस्थायी छठ घाट बनाया गया है। यहां पर बड़ी संख्या में लोग पूजा के लिए पहुंचे।

वहीं, शास्त्री पार्क डीडीए मैदान में भी अस्थायी छठ घाट बनाया गया है। यहां पर भी श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।

दिल्ली में आइटीओ स्थित यमुना छठ घाट पर श्रद्धालु सूर्य देव की पूजा करने के लिए पहुंचे।

फरीदाबाद में छठ घाटों पर पहुंचे लोगों ने पूजा की। श्रद्धालु थाप पर झूमते नजर आए। 

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी छठ पूजा के लिए घाट बनाए गए हैं। लोनी सिग्नेचर सिटी स्थित यमुना नदी किनारे श्रद्धालु सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया।

हरनंदी नदी के घाट पर छठ व्रतियों की भीड़ जुटी। लोगों को डूबने से बचने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवान और नगर निगम के गोताखोर नाव से हरनंदी नदी में निगरानी कर रहे थे। सुरक्षा के लिहाज से 25 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है। हिंडन बैराज रोड पर डायवर्जन किया गया है। इस रास्ते के वाहन मोहन नगर होते हुए गंतव्य की ओर जा रहे हैं।

गाजियाबाद में हरनंदी नदी के घाट पर नगर निगम के अधिकारियों के साथ महापौर आशा शर्मा ने छठ व्रतियों पर पुष्प वर्षा कर अभिवादन किया।

गुरुग्राम के शिवजी पार्क स्थित आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में घाट में डूबते सूरज को अर्घ्य देती व्रतधारी महिलाएं। 

गुरुग्राम के शक्ति पार्क में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।

 

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी ढलते हुए सूर्य को श्रद्धालु अर्घ्य दे रहे हैं। नोएडा स्टेडियम में छठ पूजा के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

बता दें कि छठ पूजा के लिए घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से भीड़ भी जुट रही है। ऐसे में कई जगहों पर कोरोना नियमों का भी पालन होता दिखाई नही दे रहा है।

chat bot
आपका साथी