Coronavirus: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के सचिव कोरोना पॉजिटिव, 28 लोग होम क्वारंटाइन

सचिव के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष सहित सभी 28 लोग होम क्वारंटाइन में हैं।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 12:58 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 01:16 PM (IST)
Coronavirus: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के सचिव कोरोना पॉजिटिव, 28 लोग होम क्वारंटाइन
Coronavirus: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के सचिव कोरोना पॉजिटिव, 28 लोग होम क्वारंटाइन

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों का तेजी से बढ़ना जारी है। इस बीच शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के सचिव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सचिव के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष सहित 28 लोगों का भी कोरोना का टेस्ट कराया गया है, वहीं इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष सहित सभी 28 लोग होम क्वारंटाइन में चले गए हैं।

दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार के प्रयासों के बावजूद कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले चिंता विषय बनते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी दिल्ली में लगातार बढ़ कोरोना के मामलों पर चिंता जता चुके हैं।

बता दें कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना के 1359 नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में मरीजों की कुल संख्या 25,004 पहुंच गई। पिछले 24 घंटे के दौरान जहां दिल्ली में 356 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 44 लोगों ने जान गंवाई है।

 वहीं कोरोना ने सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्‍‌न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के कॉरपोरेट दफ्तर में भी दस्तक दे दी है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि उसके कॉरपोरेट दफ्तर में काम करने वाले कुछ कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी संख्या पांच बताई जा रही है।

सेल के चेयरमैन एके चौधरी ने एक वीडियो संदेश में सभी कर्मचारियों से सरकार के परामर्श और सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा है।सेल ने बताया कि कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को घर पर क्वारंटाइन करने के लिए कह दिया गया है। सैनिटाइजेशन के लिए कारपोरेट दफ्तर गुरुवार तक बंद रहेगा। कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। कंपनी ने जरूरत के अनुसार कर्मचारियों की कोरोना जांच के लिए दिल्ली के मैक्स व अपोलो अस्पताल से साझेदारी की है। इससे पहले नागर विमानन मंत्रालय, खाद्य मंत्रालय आदि सरकारी दफ्तरों में भी कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी