Delhi: तिहाड़ की महिला जेल में कैदी व जेलकर्मी के बीच हाथापाई, चले धारदार हथियार

तिहाड़ जेल में एक बार फिर केदी व जेलकर्मी के बीच जमकर हाथापाई हुई और धारदार हथियार तक चल गया। इस बार यह हाथापाई पुरुषों के जेल में न होकर महिला जेल में हुई है। मामले की तहकीकात की जा रही है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 09:20 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 09:20 PM (IST)
Delhi: तिहाड़ की महिला जेल में कैदी व जेलकर्मी के बीच हाथापाई, चले धारदार हथियार
तिहाड़ की महिला जेल में कैदी व जेलकर्मी के बीच हाथापाई, चला धारदार हथियार

नई दिल्ली [गौतम कुमार मिश्रा]। तिहाड़ जेल में एक बार फिर केदी व जेलकर्मी के बीच जमकर हाथापाई हुई और धारदार हथियार तक चल गया। इस बार यह हाथापाई पुरुषों के जेल में न होकर महिला जेल में हुई है। हाथापाई के दौरान कैदी को काबू करने की कोशिश में जुटी महिला जेलकर्मी के उपर धारदार हथियार से वार किया गया। शोर शराबा सुनकर आसपास मौजूद महिला जेलकर्मी मौके पर पहुंचीं और आरोपित कैदी को काबू किया। आरोपित कैदी अफ्रीकी देश नाइजीरिया की नागरिक है। मामले की तहकीकात की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक जेलकर्मियों को पता चला कि कुछ महिला कैदी कपड़े सुखाने के लिए रस्सी का इस्तेमाल कर रही हैं। जेल में कैदियों के पास इस आशंका के कारण कि रस्सी का इस्तेमाल गलत गतिविधियों के लिए नहीं हो, कैदियों को रस्सी का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाता है। मौके पर पहुंची महिला जेलकर्मी रस्सी हटाने लगी।

जेल सूत्रों का कहना है कि इस दौरान एक नाइजीरियाई महिला उग्र हो गई और उसने जेलकर्मी से बदतमीजी शुरू कर दी। नौबत यहां तक पहुंची कि उसने जेलकर्मी से हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान ही आरोपित महिला कैदी ने जेलकर्मी पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जेल सूत्रों का कहना है कि यह पता किया जा रहा है कि आरोपित महिला कैदी के पास धारदार हथियार कहां से आया। यदि बाहर से नहीं आया तो महिला कैदी इसे कैसे बना पाई। यह भी पता किया जा रहा है कि समय समय पर चलने वाले तलाशी अभियान के दौरान जेलकर्मियों की नजर इसपर क्यों नहीं पड़ी।

chat bot
आपका साथी