दिल्ली के केशवपुरम इलाके में तेज रफ्तार कैब ने मारी स्कूटर सवार को टक्कर, दंपति की मौत

केशवपुरम इलाके में तेज रफ्तार कैब ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार दंपति की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपित कैब चालक मौके से फरार हो गया। इस बाबत केशवपुरम थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 04:15 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 04:15 PM (IST)
दिल्ली के केशवपुरम इलाके में तेज रफ्तार कैब ने मारी स्कूटर सवार को टक्कर, दंपति की मौत
कैब की टक्कर से स्कूटर सवार दंपति की मौत

 नई दिल्ली [संजय सलिल]। केशवपुरम इलाके में तेज रफ्तार कैब ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार दंपति की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपित कैब चालक मौके से फरार हो गया। इस बाबत केशवपुरम थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है। पुलिस ने पति- पत्नी के शवों का पोस्टमार्टम बाबू जगजीवन राम अस्पताल में कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया है। उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय सरदार सुरिंदर सिंह त्रिनगर इलाके के मेन कन्हैया नगर रोड पर घरेलू उपयोग में आने वाले इलेक्ट्रानिक सामानाें का शोरूम चलाते थे। वह शोरूम के ऊपर ही बने फ्लैट में 54 वर्षीय पत्नी सुखबीर कौर व 28 वर्षीय बेटे मनदीप सिंह के साथ रहते थे। उनकी बेटी जसमीत कौर की शादी हो चुकी है। लेकिन बेटे की अभी शादी नहीं हुई थी।

बताया जाता है कि वह प्रतिदिन रात आठ बजे शोरूम को बंद करने के बाद पत्नी के साथ माडल टाउन स्थित नानक प्याऊ गुरुद्वारे जाया करते थे। ऐसे में शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दंपति स्कूटर पर सवार होकर गुरुद्वारा जाने के लिए घर से निकले थे। लेकिन वह जैसे ही प्रेरणा चौक से अशोक विहार की ओर मुड़े कि पीछे से आ रहे कैब ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। कैब की गति काफी तेज थी। ऐसे में टक्कर लगते ही पति पत्नी स्कूटर से नीचे गिर पड़े और दोनों को गंभीर चोंटें लगीं।

इसके बाद कैब चालक दो अन्य स्कूटी को भी टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को देकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पति- पत्नी को मृत घोषित कर दिय गया।

बताया जाता है कि एक बाइक सवार ने कैब का पीछा कर चालक को रोकने की भी कोशिश की, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कैब में तीन लोग सवार थे और चालक गलत तरीके से वाहन को चला रहा था। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि कैब के नंबर के आधार पर चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उसे जल्द ही दबोच लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी