संस्कार भारती दिल्ली की अध्यक्ष बनी सरोजा वैद्यनाथन

पद्म भूषण सरोजा वैद्यनाथन को संस्कार भारती दिल्ली का अध्यक्ष मनोनित किया गया है। संस्कार भारती दिल्ली प्रांत के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित हिंदी भवन में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई है।

By Jagran News NetworkEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 05:02 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 05:02 PM (IST)
संस्कार भारती दिल्ली की अध्यक्ष बनी सरोजा वैद्यनाथन
पद्म भूषण सरोजा वैद्यनाथन को संस्कार भारती दिल्ली का अध्यक्ष मनोनित किया

नई दिल्‍ली, जागरण संवाददाता। पद्म भूषण सरोजा वैद्यनाथन को संस्कार भारती दिल्ली का अध्यक्ष मनोनित किया गया है। संस्कार भारती दिल्ली प्रांत के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित हिंदी भवन में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। उनके साथ ही नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई है, जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात कुमार, महामंत्री भूपेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष स्वर्ण अनिल, उपाध्यक्ष देवेंद्र खन्ना, कोषाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता व मंत्री के पद पर शैलेश श्रीवास्तव का मनोनयन हुआ है। इस बैठक में अखिल भारतीय महामंत्री अमीर चंद, वरिष्ठ थिएटर कलाकार अवतार साहनी, पूर्व दिल्ली प्रान्त अध्यक्ष राजेश चेतन, मातृशक्ति प्रमुख आरती अरोरा, नृत्य विधा प्रमुख डा. समीक्षा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भरतनाट्यम नृत्यांगना वैद्यनाथन को वर्ष 2002 मं पद्मश्री और 2013 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। बता दें कि संस्कार भारती कला, संस्कृति के क्षेत्र में काम करती है। इसने हाल ही में कलाकारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए धन जुटाने की अपनी पहल "पीर पराई जाणे रे' के तहत एक वर्चुअल कंसर्ट का भी आयोजन किया था। इसमें पंडित बिरजू महाराज, अमजद अली खान, सोनल मानसिंह, सोनू निगम, मालिनी अवस्थी, मनोज मुंतशीर, कपिल शर्मा व अक्षय कुमार सहित कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हुई थीं।

chat bot
आपका साथी