पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर शुरू हुआ संवाद समाज अभियान

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में श्रद्धाजंलि सभा आयोजित हुई। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रदेश के प्रभारी बैजयंत जय पांडा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता सहित अन्य नेताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन समर्पित किए।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:37 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 07:45 PM (IST)
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर शुरू हुआ संवाद समाज अभियान
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर शुरू हुआ संवाद समाज अभियान

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शनिवार को भाजपा द्वारा दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही संवाद समाज अभियान की शुरुआत हुई। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में भाजपा पूरी दिल्ली में 11 हजार से ज्यादा बैठकें आयोजित कर जनता के बीच पहुंचेगी।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित हुई श्रद्धाजंलि सभा

इसी क्रम में सुबह पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में श्रद्धाजंलि सभा आयोजित हुई। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रदेश के प्रभारी बैजयंत जय पांडा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता सहित अन्य नेताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन समर्पित किए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ता की सामाजिक जिम्मेदारी क्या होती है यह यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से सीखने की जरूरत है। उन्होंने अंत्योदय का रास्ता दिखाया। उनके बताए मार्ग पर आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है। नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा समाज का हर एक वर्ग को आज मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया जा रहा है। 

पूरे देश को एक जुट किया

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डा. महेश चंद शर्मा ने आनलाइन संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के विभाजन के गर्भ से कश्मीर समस्या का जन्म हुआ। कश्मीर को भारत से जोड़ने के लिए डा. श्मामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना बलिदान दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा कि कश्मीर का फैसला भारत करेगा। उन्होंने पूरे देश के लोगों को एकजुट करके आंदोलन शुरू किया और नारा दिया -जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा सहित अन्य नेता मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी