सेना का जवान बताया, गूगल पे का लिंक भेजा और कर ली ठगी, पढ़िए साइबर ठगी का तरीका

दक्षिण पूर्वी जिले के साइबर सेल टीम ने फर्जी गूगल पे का लिंक बनाकर लोगों के साथ ठगी करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से सात फोन एक डेबिट कार्ड एक पासबुक और एक चेकबुक बरामद की है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 01:25 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 01:25 PM (IST)
सेना का जवान बताया, गूगल पे का लिंक भेजा और कर ली ठगी, पढ़िए साइबर ठगी का  तरीका
आरोपित की पहचान राजस्थान के रहने वाले अजीत के रूप में की गई है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिण पूर्वी जिले के साइबर सेल टीम ने फर्जी गूगल पे का लिंक बनाकर लोगों के साथ ठगी करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान राजस्थान के रहने वाले अजीत के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपित के पास से सात फोन, एक डेबिट कार्ड, एक पासबुक और एक चेकबुक बरामद की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित पर पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

दक्षिण पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राजेन्द्र प्रसाद मीणा ने बताया कि कालका जी थाने में गत 12 जुलाई 2020 को सुमित ने धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। इसमें उसने पुलिस को बताया कि उसके पास एक कॉल आई। कॉलर ने उसे बताया कि ओएलएक्स पर उसके द्वारा डाले गए सामान को वह खरीदना चाहता है। इतना ही नहीं आरोपित ने खुद को सेना का जवान भी बताया।

इस दौरान आरोपित ने उसे गूगल पे का लिंक भेजा। जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक गया तो उसके खाते से 5999 रुपये कट गए। इसके बाद कॉलर ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। ठगी का पता चलने पर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच का जिम्मा साइबर सेल को सौंपा। जांच के दौरान पुलिस को पता चला जिस खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, वह अजीत के नाम पर है। वह राजस्थान का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- जानिए किसान नेताओं ने अब मौजूदा सरकार की किससे कर दी तुलना, कांग्रेस नेता हो गए असहज, नहीं खोल रहे जुबान

ISIS आतंकी का तिहाड़ जेल से जारी हुआ वीडियो, इंटरनेट मीडिया पर हुआ वायरल, जेल प्रशासन में हड़कंप

अगले दो दशकों में बदली-बदली नजर आएगी दिल्ली, जानिए मास्टर प्लान 2041 के हिसाब से क्या है तैयारी

chat bot
आपका साथी