Delhi Coronavirus : क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए आरडब्ल्यूए ने किया सैनिटाइजेशन

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने घरों को सैनिटाइज करने के साथ लोगों से लाकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष परविंद्र मिश्रा ने बताया कि सरकार से पहले स्थानीय संस्थाओं की जिम्मेदारी बनती है कि वो अपने लोगों को सुरक्षित करने के लिए सार्थक कदम उठाएं।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 11:59 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 11:59 AM (IST)
Delhi Coronavirus : क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए आरडब्ल्यूए ने किया सैनिटाइजेशन
इलाके में चल रहा सैनिटाइजेशन अभियान ।

नई दिल्ली [पुष्पेंद्र कुमार]। कोरोना संक्रमण के खतरे की रोकथाम को लेकर मंडावली ए-ब्लाक में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने पूर्वी दिल्ली आपदा प्रहरी के साथ मिलकर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने घरों को सैनिटाइज करने के साथ लोगों से लाकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष परविंद्र मिश्रा ने बताया कि सरकार से पहले स्थानीय संस्थाओं की जिम्मेदारी बनती है कि वो अपने लोगों को सुरक्षित करने के लिए सार्थक कदम उठाएं। वर्तमान स्थिति जटिल जरूर है लेकिन अगर सतर्कता और धैर्य के साथ कार्य किया जाए तो हर समस्या का समाधान किया जा सकता है। पिछली सरकारों ने आरडब्ल्यूए से सदैव अच्छे तालमेल रखे थे।

अधिकारी उनकी बातों को सुनते थे जिससे कभी भी ऐसी समस्याएं उत्पन्न नहीं होती थी लेकिन वर्तमान दिल्ली सरकार ने आरडब्ल्यूए की पूर्ण रूप से अनदेखी कर दी है। लेकिन, बिना साधन सुविधा से आरडब्ल्यूए खुद से प्रयास कर रहे है। वहीं आरडब्ल्यूए सदस्य राजमणि मिश्रा और रोहित पांडे ने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने घरों में रहे।

मास्क पहने और अपने हाथों को साबुन से धोएं तथा अपने आस-पड़ोस के लोगों से फोन के माध्यम से रोज बातें जरूर करें। जिससे एक ओर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलेगी वहीं दूसरी ओर उनके पड़ोस के लोगों को अच्छा लगेगा और सामाजिक समन्वय को बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस का प्रकोप पिछले महीने काफी ज्यादा था इस कारण लोगों को काफी ज्यादा हो रही थी। लोगों को उस वक्त बेड और जरूरी दवाओं के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा था। वहीं अब दिल्ली में कोरोना की रफ्तार कम हुई है जिससे कारण लोगों की थोड़ी परेशानी कम हुई है। हालांकि अब भी सतर्कता जरूरी है। लोग घरों में ही रहे और शारीरिक दूरी और मास्क बराबर ध्यान रखें। सरकार ने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए फिलहाल लाॅकडाउन लगाया हुआ है।

chat bot
आपका साथी