दिल्ली में संक्रमण बढ़ा तो संघ ने फिर संभाला मोर्चा, जरुरतमदों की कर रहे मदद

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने एक बार फिर मोर्चा संभाल लिया है। होम आइसोलेशन में मरीजों को खाना पहुंचाने के साथ ही अस्पतालों को आक्सीजन का सिलेंडर भी मुहैया करा रहे हैं। संघ जल्द ही एक हेल्पलाइन नंबर भी शुरू करेगा।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 01:10 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 01:10 PM (IST)
दिल्ली में संक्रमण बढ़ा तो संघ ने फिर संभाला मोर्चा, जरुरतमदों की कर रहे मदद
पूर्वी दिल्ली के शंकर विहार में आज से शुरू होगा पहला सेंटर

 नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। संक्रमण बढ़ने के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने एक बार फिर मोर्चा संभाल लिया है। होम आइसोलेशन में मरीजों को खाना पहुंचाने के साथ ही अस्पतालों को आक्सीजन का सिलेंडर भी मुहैया करा रहे हैं। इतना ही नहीं जल्द ही दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 12 से अधिक आइसोलेशन सेंटर भी शुरू करने जा रहे हैं। संघ जल्द ही एक हेल्पलाइन नंबर भी शुरू करेगा, जिसके तहत जरूरतमंद किसी भी प्रकार की मदद के लिए आग्रह कर सकेंगे। प्रांत कार्यवाह भारत भूषण ने बताया कि सेवा कार्य में सेवा भारती, लघु उद्योग भारती, आरोग्य भारती, मजदूर संघ समेत अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भी लगे हैं।

पूर्वी दिल्ली के शंकर विहार में आज से शुरू होगा पहला सेंटर

पूर्वी दिल्ली के शंकर विहार में सेवा भारती द्वारा दिल्ली में पहला कोविड आइसोलेशन शुरू किया जा रहा है। यह गुरुवार से काम करने लगेगा। शाहदरा जिला के व्यवस्था प्रमुख और इस सेंटर के प्रमुख अनिल ने बताया कि यहां 50 बेड की सुविधा रहेगी। इलाज के प्रबंधों में आक्सीजन की भी व्यवस्था की गई है। वहीं, भोजन, जलपान और स्नान की व्यवस्था के साथ अन्य जरूरी सुविधाएं रहेंगी। उन्होंने बताया कि इस तरह के सेंटर पूरी दिल्ली में जगह-जगह जिला प्रशासन की अनुमति व सहयोग से स्थापित किए जाएंगे। इसी तरह सेवा भारती द्वारा जरूरतमंदों की मदद के लिए गुरुवार से 8010066066 हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया जाएगा। लोग इस नंबर पर फोन कर मदद का अनुरोध कर सकते हैं।

संक्रमितों के घर पहुंचा रहे खाना कई ऐसे परिवार हैं, जहां प्रत्येक सदस्य संक्रमित है। ऐसे लोगों के यहां स्वयंसेवक खाना भी पहुंचा रहे हैं। ऐसे परिवारों को बना बनाया खाना उपलब्ध कराने के लिए रमेश नगर में बाकायदा एक रसोई शुरू की गई है। यह रसोई सरस्वती गार्डन के सनातन धर्म मंदिर में शुरू की गई है।

chat bot
आपका साथी