Road Safety Rules: ट्रैफिक पुलिस ने बस चालक और मार्शलों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम

Road Safety Rules यातायात पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इन सभी बातों का ध्यान रखकर लोग चालान और जुर्माने से बच सकते हैं। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने से स्वयं व दूसरों की सुरक्षा भी कर सकेंगे।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 03:24 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 03:24 PM (IST)
Road Safety Rules: ट्रैफिक पुलिस ने बस चालक और मार्शलों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम
यातायात पुलिस ने किया विभिन्न सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों का आयोजन

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। सड़क सुरक्षा के प्रति बस चालकों, मार्शलों और अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस के रोड सेफ्टी सेल ने शुक्रवार को जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान नजफगढ़, ढिचाऊं कलां और कंझावला डीटीसी डिपो में जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इसमें 110 बस चालक, 40 मार्शल व 12 अधिकारियों ने भाग लिया। इसके साथ ही सराय काले खां अंतर्राज्यीय बस अड्डे पर भी यात्रियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। 58 आटो और रिक्शा चालक भी शामिल रहे। वहीं, सभी जगह के कार्यक्रमों में कुल 3305 लोगों ने भाग लिया और यातायात नियमों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस बीच लोगों को यह भी बताया गया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने पर उनके कैमरे की नजर में आने पर चालान भी कटते हैं।इसलिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है।जो स्वयं की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।वहीं, बस चालकों को पैदल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन चलाने को कहा गया।

वहीं, वाहन खड़े करते समय इस बात का ध्यान रखने पर जोर दिया गया कि कभी ऐसी जगह वाहन खड़ा न करें जिससे जाम की समस्या पैदा हो। ऐसा करने पर भी प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में चालान कटते हैं और वाहनों को क्रेन द्वारा उठाया जाता है। साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया जाता है। इस बीच यातायात पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इन सभी बातों का ध्यान रखकर लोग चालान और जुर्माने से बच सकते हैं। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने से स्वयं व दूसरों की सुरक्षा भी कर सकेंगे। 

chat bot
आपका साथी