Road Safety Month in Delhi: सड़क सुरक्षा माह के पहले दिन 38945 लोगों को किया जागरूक

कार्यशाला में करीब 35 आटो और ई-रिक्शा चालकों ने भाग लिया। इस बीच कार्यक्रमों में कई रेंज के यातायात पुलिस उपायुक्त अधिकांश सर्किलों के यातायात निरीक्षक भी शामिल रहे। वहीं कई सर्किलों में भी अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 01:16 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 01:16 PM (IST)
Road Safety Month in Delhi: सड़क सुरक्षा माह के पहले दिन 38945 लोगों को किया जागरूक
ई-रिक्शा चालकों के लिए पंजाबी बाग में सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। 32वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत दिल्ली में भी 18 जनवरी से 17 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह की शुरूआत हो गई है। इस दौरान पहले दिन ही दिल्ली में यातायात पुलिस द्वारा 38945 लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया गया। इसके तहत सोमवार को यातायात पुलिस के छह रेंज में सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र का आनलाइन आयोजन किया गया। इसमें 18 स्कूलों के 328 छात्रों, 21 शिक्षकों और छात्रों के अभिभावकों ने भी भाग लिया।

इस दौरान यातायात पुलिस की ओर से यातायात निरीक्षक और जवान भी शामिल रहे। इस दौरान बच्चों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित सवाल भी पूछे। यातायात पुलिस ने अपने ट्विटर हेंडल से ट्वीट कर सड़क सुरक्षा के प्रति चलाए गए जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। वहीं, कई सर्किलों में भी अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इसमें 13 दुर्घटना संभावित इलाकों की सड़कों पर जाकर भी यातायात पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक किया गया। उन्हें स्लोगन के माध्यम से बताया गया कि यातायात नियमों का पालन कर वह किस तरह दुर्घटना से बच सकते हैं। इस दौरान सड़क सुरक्षा सेल कर्मी, यातायात पुलिस के जवान व निजी कंपनियों के वालंटियर ने भी लोगों को जागरूक करने में सहयोग किया। इसके साथ ही आटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए पंजाबी बाग में सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस दौरान उन्हें सुरक्षित और रक्षात्मक तरीके से वाहन चलाने की जानकारी दी गई। कार्यशाला में करीब 35 आटो और ई-रिक्शा चालकों ने भाग लिया। इस बीच कार्यक्रमों में कई रेंज के यातायात पुलिस उपायुक्त, अधिकांश सर्किलों के यातायात निरीक्षक भी शामिल रहे।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी