Republic Day 2021: शुक्रवार शाम से बंद हो जाएंगे दिल्ली के कई मार्ग, इन रास्तों का करें इस्तेमाल

26 जनवरी के फुल ड्रेस रिहसर्ल को लेकर दिल्ली के कई मार्ग आज रात रहेंगे बंद। गाजियाबाद या नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी वाहन चालकों को बंद रास्तों पर जाने में हो सकती है परेशानी। साथ ही दो मेट्रो स्टेशन भी रहेंगे बंद।

By Jagran News NetworkEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 04:05 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 04:05 PM (IST)
Republic Day 2021: शुक्रवार शाम से बंद हो जाएंगे दिल्ली के कई मार्ग, इन रास्तों का करें इस्तेमाल
शुक्रवार शाम से बंद हो जाएंगे दिल्ली के कई मार्ग

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। शुक्रवार शाम के बाद अगर आप अपने घर से दिल्ली जाने के लिए निकल रहे हैं तो कहीं ऐसे मार्ग से तो नहीं जा रहे जो कि कुछ देर के बाद बंद जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के परेड को लेकर फुल ड्रेस रिहसर्ल 23 जनवरी यानी कि शनिवार को होनी है , जिसको लेकर कई मार्गों पर यातायात में परिवर्तन किया गया है। इसमें नई दिल्ली के कई रास्ते 22 जनवरी की शाम से ही वाहन चालकों के लिए बंद कर दिए जाएंगे। साथ ही साथ दो मेट्रो स्टेशन  केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन को सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रखा जाएगा।

आटो-टैक्सी चालक दें ध्यान

अगर आप आटो या टैक्सी से सफर कर रहे हैं तो आटो मदर टेरेसा क्रिसेंट मार्ग-बाबा खड़क सिंह मार्ग-अशोक रोड से पटेल चौक, टॉल्सटॉय मार्ग-कस्तूरबा गांधी मार्ग, फिरोजशाह रोड से मंडी हाउस, भगवान दास रोड से मथुरा रोड- सुब्रमण्यम भारती मार्ग- हुमायूं रोड- एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग-कमल अता तुर्क मार्ग-कौटिल्य मार्ग और सरदार पटेल रोड आटो और टैक्सी चालकों के लिए बंद है।

बस चालकों के लिए बदले गए मार्ग

 गाजियाबाद से दिल्ली की ओर अगर आप  अंतरराज्यीय बसों से जा रहे हैं तो बसें  एनएच-24 से रिंग रोड होते हुए भैरों रोड की तरफ जाएंगी। एनएच-24 से आने वाली बसों को रोड नंबर-56 से मोड़कर आनंद विहार बस अड्डा और गाजियाबाद से आने वाली बसों को वजीराबाद ब्रिज जाने के मोहन नगर से भोपुरा चुंगी की तरफ मोड़ दिया जाएगा। साथ ही धौलाकुआं की ओर से आने वाली बसों को धौलाकुआं में ही रोक दिया जाएगा।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी