पेसेफिक माल में पुष्पक विमान की प्रतिकृति लोगों को कर रही आकर्षित

इस वर्ष माल परिसर के केंद्र में पुष्पक विमान पर सवार भगवान राम माता सीता व लक्ष्मण और हवा में भक्त हनुमान की प्रतिकृति लोगों को काफी पसंद आ रही है। त्योहारों के दस्तक देते ही माल परिसर में चहल-पहल शुरू हो गई है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:11 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:11 PM (IST)
पेसेफिक माल में पुष्पक विमान की प्रतिकृति लोगों को कर रही आकर्षित
माल की सजावट को इस वर्ष भी लोगों की काफी सराहना मिल रही है।

नई दिल्ली [मनीषा गर्ग]। दीवाली व नए साल पर सुभाष नगर स्थित पेसेफिक माल की सजावट का हर साल लोगों को इंतजार रहता है। पिछले वर्ष दीवाली पर राम मंदिर की प्रतिकृति बनाकर पेसेफिक माल की सजावट चर्चा का विषय बन गई थी। इस वर्ष माल परिसर के केंद्र में पुष्पक विमान पर सवार भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण और हवा में भक्त हनुमान की प्रतिकृति लोगों को काफी पसंद आ रही है।

त्योहारों के दस्तक देते ही

त्योहारों के दस्तक देते ही माल परिसर में चहल-पहल शुरू हो गई है। माल की सजावट को इस वर्ष भी लोगों की काफी सराहना मिल रही है। माल प्रबंधन समिति की सोच व आइडिया को लोगों ने काफी सराहा रहे है और पुष्पक विमान की प्रतिकृति के साथ जमकर सेल्फी लेकर इंटरनेट मीडिया पर साझा कर रहे है। 32 फीट चौड़ा व 28 फीट लंबी इस प्रतिकृति को देख लोगों ने कहा कि प्रतिकृति बिल्कुल हूबहू नजर आती है।

काफी अनोखा है यह दृश्य

ऐसा लगता है कि हकीकत में पुष्पक विमान में विराजमान भगवान राम के दर्शन कर लिए हों। ज्ञात हो इसी पुष्पक विमान पर बैठकर भगवान श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण 14 वर्ष के वनवास के पास अयोध्या लौटे थे। पुष्पक विमान में 18 दिन की यात्रा के बाद भगवान श्रीराम लंका से अयोध्या पहुंचे थे। वहीं द्वारका सेक्टर-21 स्थित पेसेफिक माल की भव्य सजावट भी लोगों को आकर्षित करती है।

सजावट में खर्च हुए एक करोड़

पेसेफिक ग्रुप के कार्यकारी निदेशक अभिषेक बंसल ने बताया कि माल की सजावट के लिए एक करोड़ रुपये खर्च किए गए है, ताकि सजावट देख लोगों में उत्साह की लहर दौड़ पड़े। त्योहार के मौसम में 2.5 मिलियन लोगों के माल आने की उम्मीद है। ऐसे में सजावट का उन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी