Delhi Weather News Update: गर्मी से परेशान करोड़ों लोगों के लिए आई राहत भरी खबर, पढ़ें- IMD की ताजा भविष्यवाणी

Delhi Weather News Update शुक्रवार शाम को आंधी और बारिश के अगले दिन शनिवार सुबह से लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। शनिवार सुबह खासकर काम के सिलसिले में घरों से बाहर निकले लोग गर्मी के चलते लोग पसीने से तर नजर आए।

By Jp YadavEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 08:58 AM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 11:54 AM (IST)
Delhi Weather News Update: गर्मी से परेशान करोड़ों लोगों के लिए आई राहत भरी खबर, पढ़ें- IMD की ताजा भविष्यवाणी
Delhi Weather News Update: गर्मी से परेशान करोड़ों लोगों के लिए आई राहत भरी खबर, पढ़ें- IMD की ताजा भविष्यवाणी

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। ऐसा लगता है कि दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम को आंधी  और बारिश के अगले दिन शनिवार सुबह से करोड़ों लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। शुक्रवार रात को पंखे और कूलर के साथ एसी भी बेअसर साबित हुआ। शनिवार सुबह खासकर काम के सिलसिले में घरों से बाहर निकले लोग गर्मी के चलते लोग पसीने से तर नजर आए। कहा जा रहा है कि दिन चढ़ने के साथ तेज धूप और उमस लोगों को परेशानी करेगी। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी दिल्ली- एनसीआर में तेज हवा चलने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने और हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इससे अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है। इसके बाद एक बार फिर 11 और 12 तारीख के आसपास बारिश की संभावना जताई जा रही है। 

इससे पहले शुक्रवार शाम अचानक शाम पांच बजे के आसपास मौसम ने एकाएक करवट ली। आसमान काले बादलों से घिर गया। दिल्ली- एनसीआर में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी आई। इस वजह से विभिन्न जगहों पर पेड़ और इमारतों का मलबा गिरने की घटनाएं भी दर्ज की गई। करीब 45 मिनट तक बारिश और तेज हवाओं का दौर चलता रहा। इस बीच सड़कों पर भी कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया और लोगों को जहां जगह मिली वहीं दुबक गए।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में 4.9 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। लोधी रोड पर 1.6 मि.मी जबकि पालम में सर्वाधिक 19.5 मिलीमीटर बारिश हुई। हवा में नमी का 39 से 84 फीसद दर्ज कश गया। दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो पालम में अधिकतम तापमान 38.4, लोदी रोड में 39, जाफरपुर में 40.7 और पीतम पुरा में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी