Delhi Unlock News: दुकानों-दफ्तरों के खुलते ही दिल्ली में टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड

Delhi Unlock News दिल्ली में अनलॉक के दूसरे चरण में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने लगी है। औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन शुरू होने के साथ ही बाजार में रौनक लौट रही है। गर्मी के तेवर तल्ख हैं। इससे बिजली की खपत में बढ़ोतरी हो रही है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 07:38 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 07:38 AM (IST)
Delhi Unlock News: दुकानों-दफ्तरों के खुलते ही दिल्ली में टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड
Delhi Unlock News: दुकानों-दफ्तरों के खुलते ही दिल्ली में टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। देश की राजधानी दिल्ली में अनलॉक के दूसरे चरण में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने लगी है। औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन शुरू होने के साथ ही बाजार में रौनक लौट रही है। गर्मी के तेवर तल्ख हैं। इससे बिजली की खपत में बढ़ोतरी हो रही है। बृहस्पतिवार अपराह्व 3.10 बजे अधिकतम मांग 65 सौ मेगावाट के पास पहुंच गई। यह पिछली गर्मी में अधिकतम मांग से ज्यादा है। पिछले वर्ष सबसे ज्यादा बिजली की मांग 29 जून को 6314 मेगावाट रही थी। यह रिकार्ड बुधवार को देर रात ही टूट गया था।

सोमवार से रोज बिजली की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जून व जुलाई माह में सबसे ज्यादा बिजली की खपत होती है। पिछले वर्ष लाकडाउन की वजह से आर्थिक गतिविधियां बंद होने से बिजली की मांग कम रही थी। इस बार भी लॉकडाउन में बिजली की खपत अपेक्षाकृत कम हुई है। अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने से खपत बढ़ी है। अभी बाजार व माल की सभी दुकानें नहीं कुल रही हैं। रेस्तरां आदि भी नहीं खुल रहे हैं। सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलने से मांग और बढ़ेगी। गर्मी की वजह से भी इन दिनों ज्यादा बिजली की जरूरत है। सुबह के समय बिजली की खपत कम होती है, लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह न्यूनमत मांग भी 4231 मेगावाट से ऊपर थी यह गत दिवस की तुलना में लगभग चार सौ मेगावाट ज्यादा है। दोपहर के साथ ही शाम पांच बजे तक मांग छह हजार मेगावाट से ऊपर रही।

वर्क फॉर्म होम ने भी बढ़ाई परेशानी

दफ्तरों तो खुले हैं, लेकिन 50 फीसद झमता के साथ। वहीं जहां दफ्तरों में एक ही केंद्रीकृत एसी चलता था, वहीं वर्कफ्रॉम होने की वजह से लोग घरों में दफ्तरों का काम करने के दौरान गर्मी की वजह से एसी चलाने के लिए मजबूर हैं।

10 जून को बिजली की अधिकतम मांग:-

वर्ष 2021-6499 मेगावाट (अपराह्न 3.10 बजे)

वर्ष 2020-5198 मेगावाट

वर्ष 2019-6686 मेगावाट

वर्ष 2018-5952 मेगावाट

अनलॉक के दूसरे चरण में बिजली की मांग का विवरण

तिथि-           न्यूनतम मांग            अधिकतम मांग 7 जून-3343 मेगावाट          5559 मेगावाट 8 जून-3611 मेगवाट          5906 मेगावाट 9 जून-3849 मेगवाट          6329 मेगावाट

chat bot
आपका साथी