पढ़िये- दिल्ली-एनसीआर को लेकर IMD की ताजा भविष्यवाणी, 6-7 अप्रैल को चल सकती है धूल भरी हवा

Delhi Weather Alert! भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी छह व सात अप्रैल को धूल भरी तेज हवा भी चल सकती है। कुलमिलाकर पिछले तीन दिन से जारी मौसम फिर लौट सकता है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 07:52 AM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 08:50 AM (IST)
पढ़िये- दिल्ली-एनसीआर को लेकर IMD की ताजा भविष्यवाणी, 6-7 अप्रैल को चल सकती है धूल भरी हवा
आगामी छह व सात अप्रैल को धूल भरी तेज हवा भी चल सकती है।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। फरवरी और मार्च के बाद अब अप्रैल में भी मौसमी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शनिवार सुबह लोगों ने हल्की ठंड महसूस की। खासकर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने हल्की ठंड होने की बात कही। इस बीच हल्की हवा ने भी ठंडक बढ़ाई। इससे पहले शुक्रवार की सुबह भी खुशनुमा रही और हल्की ठंड महसूस हुई। यह दौर शनिवार सुबह भी जारी रहा। पिछले एक सप्ताह के दौरान मौसम में कई तरह के बदलाव आए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, शनिवार को आकाश साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद चार से सात अप्रैल के बीच आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

6-7 अप्रैल को चल सकती है धूल भरी तेज हवा

वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी छह व सात अप्रैल को धूल भरी तेज हवा भी चल सकती है। कुलमिलाकर पिछले तीन दिन से जारी मौसम फिर लौट सकता है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों तक सुबह से लेकर शाम तक धूल भरी हवा चली। 

मार्च के अंतिम दिनों में अधिक गर्मी के बाद अप्रैल के शुरुआत में थोड़ी तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट हुई है। इस वजह से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस वजह से शुक्रवार की सुबह खुशनुमा रही और हल्की ठंड महसूस हुई, लेकिन, दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री से अधिक पहुंच गया। अगले दो दिन मौसम कमोबेश ऐसा ही बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान रहा सामान्य से दो डिग्री कम यानी 16.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी