Weather News Update: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हुआ खत्म, जानें- होली तक दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather News Update भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर तो अब खत्म हो गया है लेकिन दो दिन और गर्मी के नियंत्रण में ही रहने के आसार हैं। वहीं बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।

By Jp YadavEdited By: Publish:Wed, 24 Mar 2021 08:22 AM (IST) Updated:Wed, 24 Mar 2021 12:20 PM (IST)
Weather News Update: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हुआ खत्म, जानें- होली तक दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल
दो दिन तेज हवा चलने का दौर बना रह सकता है।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। पिछले कुछ दिनों की चुभन भरी गर्मी के बीच बृहस्पतिवार का दिन भी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों के लिए भी खासी राहत लेकर आया। वहीं, आने वाले दिनों में गर्मी में इजाफा होना तय है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली-एनसीआर में खत्म हो गया है। उधर, प्रादेशिक मौसम विज्ञान विभाग दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी और 28 तारीख तक अधिकतम तापमान 38 तक पहुंचेगा। इस कड़ी में अगले 48 घंटे के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। दोपहर में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर तो अब खत्म हो गया है, लेकिन दो दिन और गर्मी के नियंत्रण में ही रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आंशिक रूप से दिनभर आकाश में बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 19 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के मुताबिक, होली तक मौसम शुष्क ही रहेगा। 

वहीं स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है। बुधवार से मौसम साफ चुका है। हालांकि दो दिन तेज हवा चलने का दौर बना रह सकता है। लिहाजा, तापमान में अधिक वृद्धि नहीं होगी। इसके बाद तापमान बढ़ने लगेगा। हालांकि रविवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, लेकिन उसका असर पहाड़ों तक ही सीमित रहेगा। कहने का अभिप्राय यह कि होली पर इस बार गर्मी झेलने के लिए तैयार रहना होगा।

वहीं, इससे पहले मंगलवार को भी मौसम में सुबह से जो सुहावना रूप अख्तियार किया, वह देर शाम तक बना रहा। बादलों और सूरज की लुकाछिपी, तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी ने तो जैसे मन प्रफुल्लित कर दिया। इस सुहावने मौसम में अधिकतम तापमान भी छह डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दो दिन पहले ही यह तापमान 35 डिग्री पार कर गया था। दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का अभी तक का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है। हवा में नमी का स्तर 47 से 64 फीसद रहा। जाफरपुर का इलाका 27.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 19.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ मंगलवार को दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका रहा। 

chat bot
आपका साथी