Delhi Weather & Monsoon Update 2021: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को इंतजार बढ़ा, जानिये- आखिर कब दस्तक देगा मानसून?
Delhi Weather Monsoon Update 2021 मौसम विभाग का कहना है कि इस बार दिल्ली के लोगों को मनसून के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। सामान्य तौर पर 27 जून तक दिल्ली-एनसीआर में मानसून पहुंचता है। इस बार लग रहा है कि इसी के आसपास मानसून दस्तक देगा।
नई दिल्ली, एजेंसी। मानसून को लेकर दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोगों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। यह अलग बात है कि बीच-बीच में मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच हल्की बारिश होने चलते लोगों को राहत मिली रही है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर को मानसून की झमाझम बारिश का इंतजार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में मानसून पिछले साल की ही तरह देने के आसार ज्यादा बन रहे हैं। पिछले कई सालों को रिकॉर्ड देखें तो राजधानी दिल्ली में मानसून के आगमनी की तारीख 27 जून और फिर बारिश का दौर ऐसा चलता है कि मानसून 8 जुलाई तक यह पूरे देश में छा जाता है। बता दें कि पिछले साल दिल्ली में 25 जून को मानसून ने दस्तक दी थी।
इससे पहले मौसम विभाग ने 12 दिन पहले यानी 15 जून तक मानसून के दिल्ली पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया था, सामान्य तौर पर 27 जून तक यहां मानसून पहुंचता है। पूरे देश में आठ जुलाई तक मानसून पहुंच जाता है। मौसम के बारे में पूर्वानुमान बताने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक पिछले साल 25 जून को दिल्ली और 29 जून तक पूरे देश में मानसून पहुंच गया था। स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने कहा कि इस साल भी 27 जून तक ही मानसून के दिल्ली पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि इस बार दिल्ली के लोगों को मनसून के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। राजधानी दिल्ली के अलावा, पड़ोसी राज्य हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान और पंजाब में दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति धीमी रहने की आशंका है। बड़े स्तर पर मौसम की परिस्थितियां इसके बढ़ने के अनुकूल नहीं हैं। यह जानकारी हाल ही में मौसम विभाग ने दी है। ऐसे में मानसून इस सप्ताह के अंत तक दिल्ली में दस्तक देगा।
दरअसल, रविवार को कहा कि मानसून को आगे बढ़ाने में सहायक ज्यादातर कारक अनुकूल नहीं हैं। आइएमडी ने कहा कि हवा के रुख से भी ऐसा कोई संकेत नहीं मिल रहा है, जिससे इस क्षेत्र में पूर्वानुमान अवधि के दौरान निरंतर बारिश की उम्मीद बंधती हो। मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा था कि पछुआ हवा के चलते मानसून के आगे बढ़ने में बाधा आ रही है। यह स्थिति 23 जून तक बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 26 और 30 जून के बीच मानसून के रुख में बदलाव होगा और वह मजबूत होने के साथ ही धीरे-धीरे उत्तरी भारत की तरफ बढ़ेगा।