UP Assembly Election 2022: पढ़िये- योगी आदित्यनाथ सरकार को लेकर AAP प्रदेश अध्यक्ष का ताजा बयान

UP Assembly Election 2022 उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि बुनियादी मुद्दों पर राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी को यूपी में अपार जनसमर्थन मिल रहा है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों और उनके विकास के मॉडल से यहां की जनता बेहद प्रभावित है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 07:11 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:42 AM (IST)
UP Assembly Election 2022: पढ़िये- योगी आदित्यनाथ सरकार को लेकर AAP प्रदेश अध्यक्ष का ताजा बयान
UP Assembly Election 2022: पढ़िये- योगी आदित्यनाथ सरकार को लेकर AAP प्रदेश अध्यक्ष का ताजा बयान

नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा [घनश्याम पाल]। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2020 में अभी समय है, लेकिन सूबे में अभी से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार आम आदमी पार्टी भी यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है। इस बीच आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि 8 जुलाई से प्रदेश के सभी जिलों में शुरू हुई यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान को लेकर जनता में बेहद उत्साह है और समर्थन प्राप्त हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि बुनियादी मुद्दों पर राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी को यूपी में अपार जनसमर्थन मिल रहा है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों और उनके विकास के मॉडल से यहां की जनता बेहद प्रभावित है और बड़ी संख्या में लोग पार्टी जुड़ रहे हैं।

यूपी में लोगों को चाहिए केजरीवाल मॉडल

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में कार्यकर्ताओं के संबोधन में उन्होंने कहा कि योगी राज में अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई आदि से परेशान लोग यूपी के विकास के लिए यहां भी केजरीवाल मॉडल लाना चाहते हैं।

सदस्यता लेने के लिए ऐप भी लांच
सभाजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसे देख कर कहना गलत न होगा कि आप के समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर आज पूरे प्रदेश में नफरत और बदले की राजनीति करने वाली नकारा सरकार के खिलाफ परिवर्तन की बयार उठ खड़ी हुई है। पार्टी के साथी घर- घर जाकर बड़ी संख्या में नए सदस्य बना रहे हैं। जगह-जगह कैंप भी लगाए जा रहे हैं। हर जिले में मिस्ड कॉल नंबर जारी किए गए हैं और सदस्यता लेने के लिए ऐप भी लांच किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में यह अभियान पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। सभी जिलों से अभियान की प्रगति के अच्छे आंकड़े सामने आए हैं। कार्यकर्ताओं के उत्साह से पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान छा गया है।

कार्यकर्ताओं में भरा जोश

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना की। कहा कि पार्टी संयोजक केजरीवाल की नीतियों को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य पाने के लिए हमें बस लोगों तक पहुंचने की जरूरत है। यही प्रयास 2022 के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन की आंधी में तब्दील होगा। इसलिए हमें जरा भी कसर नहीं छोड़ी है। घर घर जाकर, शिविर लगाकर हर तरह से नए सदस्य जोड़ने हैं। सभाजीत सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के जुझारू नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए खुद से भी बड़ी संख्या में लोग सदस्य बनने के लिए आगे आ रहे हैं। लोगों के इसी प्यार को हमें परिवर्तन की ऐसी आंधी में तब्दील करना होगा।

इससे पहले गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन के नेतृत्व में सेक्टर 14 ए नोएडा के बाहर नोएडा प्रवेश द्वार पर प्रदेश अध्यक्ष सभजीत सिंह का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम,नोएडा महानगर अध्यक्ष प्रशांत रावत, नोएडा विधानसभा अध्यक्ष नितिन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ बी पी सिंह शामिल रहे। इसके अलावा, नोएडा व ग्रेटर नोएडा के बीच मे प्रीति उपाध्याय, जतन भाटी व पंकज अवाना ने भी सभजीत सिंह का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी