रंजीत सेठी आत्महत्या के कारण तलाश रही पुलिस, कई देशों में रह चुके थे भारत के राजदूत

दक्षिणी दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि रंजीत सेठी डिफेंस कॉलोनी में मकान नंबर डी-132 में रहते थे। वह पूर्व आइएफएस अधिकारी थे। वह फ्रांस सहित कुछ अन्य देशों में भारत के राजदूत रह चुके थे। वह अपने एक घरेलू सहायक के साथ रहते थे।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 06:10 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 10:53 AM (IST)
रंजीत सेठी आत्महत्या के कारण तलाश रही पुलिस, कई देशों में रह चुके थे भारत के राजदूत
लंबे समय से बीमार चल रहे थे, एक दिन पहले ही इलाज करवाकर अस्पताल से घर लौटे थे

नई दिल्ली [अरविंंद द्विवेेेेदी]। डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले एक पूर्व आइएफएस अधिकारी ने खुद को गोली मार ली। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रंजीत सेठी (81) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह करीब 7ः25 बजे घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उन्हें पास के मूलचंद अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस आत्महत्या का कारण जानने के लिए उनके नजदीकी लोगों से पूछताछ कर रही है।

दक्षिणी दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि रंजीत सेठी डिफेंस कॉलोनी में मकान नंबर डी-132 में रहते थे। वह पूर्व आइएफएस अधिकारी थे। वह फ्रांस सहित कुछ अन्य देशों में भारत के राजदूत रह चुके थे। यहां वह अपने एक घरेलू सहायक के साथ रहते थे। कई साल पहले पत्नी से अलग हो चुके थे। उनकी बेटी डिफेंस कॉलोनी के ही सी ब्लाक में रहती है जबकि बेटा श्रीलंका में रहता है।

बुधवार सुबह करीब 7ः25 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली कि एक बुजुर्ग ने खुद को गोली मार ली है और एंबुलेंस की जरूरत है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उन्हें पास के मूलचंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां कुछ समय की इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने अपने कमरे में गोली मारी थी। प्राथमिक जांच में पता चला है कि रंजीत सेठी का बीएल कपूर अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह मंगलवार को ही अस्पताल से इलाज करवाकर घर लौटे थे। प्रारंभिक स्तर पर माना जा रहा है कि बीमारी व अकेलेपन की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया होगा। वह कुछ दिनों से लगातार बीमार थे।

chat bot
आपका साथी