यमुना स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स में जल्द खेले जाएंगे रणजी स्तर के क्रिकेट मुकाबले

सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में क्रिकेट फुटबाल तीरंदाजी सहित अन्य खेल गतिविधियों के लिए मैदान तैयार कराए जा रहे हैं।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 11:44 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 11:59 AM (IST)
यमुना स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स में जल्द खेले जाएंगे रणजी स्तर के क्रिकेट मुकाबले
अधिकारियों के मुताबिक सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो सितंबर में यहां क्रिकेट मुकाबलों का आयोजन हो सकेगा।

नई दिल्ली [पुष्पेंद्र कुमार]। विवेक विहार स्थित यमुना स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स में जल्द रणजी स्तर के क्रिकेट मुकाबले होंगे। मैदान तैयार हो चुका है। इसमें चार पिच, चार फ्लड लाइट, दो स्कोर बोर्ड व खिलाडि़यों के लिए दो ड्रेसिंग रूम तैयार हो चुके हैं। मैदान की मरम्मत आदि पर कुल 12 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो सितंबर में यहां क्रिकेट मुकाबलों का आयोजन हो सकेगा।

बता दें, सांसद गौतम गंभीर क्रिकेट मैदान के लिए काफी दिनों से प्रयासरत थे। यमुना स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स के सचिव कर्नल नवाब सिंह ने बताया कि कांप्लेक्स में क्रिकेट का मैदान पूरी तरह बनकर तैयार है। खिलाडि़यों के लिए दो ड्रेसिंग रूम तैयार हो चुका है। इसमें खिलाडि़यों से संबंधित हर सुविधा का ध्यान रखा गया है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के अंतर्गत आने वाले यमुना स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स को 1999 में शुरू किया गया था। यहां पर टेबल टेनिस के मैच और साल 2010 में राष्ट्रमंडल खेल के तहत कुछ प्रतियोगिताएं हो चुकी हैं।

जीवन का आवश्यक हिस्सा है खेल : सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में क्रिकेट, फुटबाल, तीरंदाजी सहित अन्य खेल गतिविधियों के लिए मैदान तैयार कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र की जनता से एक क्रिकेट मैदान का वादा किया था। अब मैदान तैयार है, जल्द ही खिलाडि़यों को समर्पित कर दिया जाएगा। त्रिलोकपुरी के अंबेडकर खेल परिसर में सिंथेटिक फुटबाल मैदान बनाकर खिलाडि़यों को समर्पित किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी