चुनार-चोपन होकर चलने लगी रांची राजधानी, यात्रियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली से रांची के बीच सप्ताह में दो दिन चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस (12453/12454) अब एक दिन चुनार-चोपन होते हुए टोरी-लोहरदगा के रास्ते चलने लगी है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को इस ट्रेन को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 01:16 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 01:16 PM (IST)
चुनार-चोपन होकर चलने लगी रांची राजधानी, यात्रियों को मिलेगी राहत
ठहराव चोपन और रेणुकूट रेलवे स्टेशनों पर होगा।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। नई दिल्ली से रांची के बीच सप्ताह में दो दिन चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस (12453/12454) अब एक दिन चुनार-चोपन होते हुए टोरी-लोहरदगा के रास्ते चलने लगी है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को इस ट्रेन को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका ठहराव चोपन और रेणुकूट रेलवे स्टेशनों पर होगा।

नई दिल्ली से यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को अपने पहले से निर्धारित समय शाम 4.10 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10.45 की जगह अब 9.40 बजे पहुंच जाएगी। इस तरह से अब यह 55 मिनट पहले रांची पहुंचेगी। मार्ग में बदलाव से यात्र में लगभग एक सौ किलोमीटर की कमी हो गई है। बुधवार को यह ट्रेन अपने पुराने रूट कानपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गढ़वा रोड होकर चलेगी। वहीं, शनिवार को नए रूट से चलेगी। मार्ग में बदलाव से चोपन, रेणुकूट व आसपास के क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा।

पुरी ने कहा कि यह सोनभद्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात है। इस रूट पर काफी समय से लोग ट्रेन के संचालन की मांग कर रहे थे। अब नई शुरुआत होते ही हजारों लोगों को राहत मिलेगी और ट्रेन का सफर भी पहले की अपेक्षा काफी आसान हो जाएगा।

वहीं, रेलवे ने 15 नवंबर से शून्य नंबर हटाकर स्पेशल ट्रेनों को पूर्व की तरह नियमित कर दिया है। हालांकि अब भी वरिष्ठ नागरिक जैसी रियायत की व्यवस्था लागू नहीं हो सकी है। वहीं पूर्व की तरह वाराणसी व प्रयागराज सहित कई इंटरसिटी ट्रेनों में जनरल कोच की व्यवस्था भी लागू कर दी है। इसके जनरल टिकट की बिक्री भी होने लगी है। सेंटर फॉर रेलवे इंफारमेशन सिस्टम (क्रिस) अपने सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है।

chat bot
आपका साथी