अयोध्या में हुआ राम मंदिर के लिए भूमि पूजन, दिल्ली-NCR में बंटी मिठाई, देखें तस्वीरें

अयोध्या में चल रहे भूमि पूजन के कार्यक्रम को रोहिणी सेक्टर 9 में सांसद हंसराज हंस और विधायक विजेंद्र गुप्ता भी देख रहे हैं। इस मौके पर विधायक ने सैनिटाइजर और मास्क वितरित किए।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 01:21 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 02:59 PM (IST)
अयोध्या में हुआ राम मंदिर के लिए भूमि पूजन, दिल्ली-NCR में बंटी मिठाई, देखें तस्वीरें
अयोध्या में हुआ राम मंदिर के लिए भूमि पूजन, दिल्ली-NCR में बंटी मिठाई, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली [राहुल चौहान]। अयोध्या में हुए श्री राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर यमुनापार में जगह-जगह लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान विवेक विहार स्थित श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना के बाद एलईडी स्क्रीन लगाकर श्रद्धालुओं को भूमि पूजन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान मंदिर में भाजपा सांसद गौतम गंभीर, राज्यसभा सदस्य दुष्यंत गौतम और महापौर निर्मल जैन सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

वहीं लक्ष्मी नगर के विजय चौक पर भी स्क्रीन लगाकर भूमि पूजन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान विधायक अभय वर्मा, पार्षद संतोष पाल व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान लोग को लड्डू भी वितरित किए गए।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के अवसर पर सांसद प्रवेश वर्मा ने अपने आवास पर लड्डू वितरित किया।

उधर, अयोध्या में चल रहे भूमि पूजन के कार्यक्रम को रोहिणी सेक्टर 9 में सांसद हंसराज हंस और विधायक विजेंद्र गुप्ता भी देख रहे हैं। इस मौके पर विधायक ने सैनिटाइजर और मास्क वितरित किए।

वहीं, दिल्ली के मंदिर मार्ग वाल्मीकि मंदिर परिसर में राम जन्मभूमि के पूजन का लाइव प्रसारण देखने पहुंच रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता ने जय श्रीराम का नारा लगाया।

इस बीच लक्ष्मी नगर मंगल बाजार में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीआईएसएफ के जवान तैनात रहे। साथ ही डिफेंस एंक्लेव में भूमि पूजन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फुलझड़ी चलाकर और होली खेल कर जश्न मनाया।

वहीं गीता कॉलोनी में भी राम भक्तों ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। इसके साथ ही यमुनापार स्थित सभी मंदिरों में साफ-सफाई कर पूजा-पाठ किया गया। शाम के समय पूरे यमुनापार में बड़े स्तर पर राम भक्तों ने दिवाली मनाने की तैयारी की है।

इस दौरान आज भी कई सामाजिक संस्थाओं और भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर दीयों का वितरण किया गया। इस बीच बाबरपुर में भाजपा पार्षद कुसुम तोमर एवं गौतमपुरी में पार्षद केके अग्रवाल द्वारा दीये बांटे गए। 

 

उधर, फरीदाबाद में लोगों ने खुशियां मनाई। मंदिर के लिए भूमि पूजन होने के बाद लोगों ने मिठाइयां बांटी।

वहीं, गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 में लोगों ने मिठाइयां बांटी और शंख घंटी बजाकर खुशी का इजहार किया।

chat bot
आपका साथी